*डाकपत्थर :सिंचाई विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं मरम्मत कार्यों का आज उत्तराखण्ड सरकार की सिंचाई सलाहकार अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कण्डवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया*।

Date:

Share post:

डाकपत्थर :सिंचाई विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं मरम्मत कार्यों का आज उत्तराखण्ड सरकार की सिंचाई सलाहकार अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कण्डवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा समयबद्धता का जायजा लिया।
इस अवसर पर ऋषि कण्डवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सिंचाई विभाग से जुड़े सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं तय समयसीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि क्षेत्र के किसानों एवं स्थानीय जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में सिंचाई व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जमीनी स्तर पर योजनाओं की निगरानी भी की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार एवं रखरखाव कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में चल रहे कार्यों को लेकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव उपाध्यक्ष ऋषि कण्डवाल के समक्ष रखे, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related articles

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...