रथुवाढ़ाब-कुमाल्डी में राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Date:

Share post:

रिखणीखाल। सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) ऋषि कण्डवाल ने रथुवाढ़ाब-कुमाल्डी में आयोजित एक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा।

इस अवसर पर उन्होंने झुण्डाई-सारी-धामधार-कर्तिया नहर से संबंधित लापरवाही और किसानों को हो रही समस्याओं पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र के प्रत्येक किसान के खेत तक सिंचाई का पानी सुगमता से पहुंचे और किसानों की फसलों को किसी प्रकार का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं एवं विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी उपस्थित जनसमूह ने सराहना की।

इस अवसर पर शिक्षाविद प्रवेश नवानी, लोक निर्माण विभाग के पूर्व एचओडी एवं मेजर महावीर सिंह रावत, दिनेश अकेला, यशवंत सिंह रावत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा क्षेत्रीय विकास एवं किसानों से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित करना रहा।

Related articles

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति..

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति.. कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व...

*आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*...

युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी...

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...