उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति ऋषि कण्डवाल कल रिखणीखाल में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Date:

Share post:

उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति ऋषि कण्डवाल कल रिखणीखाल में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

रिखणीखाल। उत्तराखण्ड सरकार की सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ऋषि कण्डवाल शनिवार को रिखणीखाल विकासखण्ड के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। उनके दौरे को लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऋषि कण्डवाल प्रातः ग्राम काण्डानाल पहुंचकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह मंदाल नदी से संबंधित नहर प्रणाली का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे तथा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और नई परियोजनाओं के प्रस्तावों पर अधिकारियों एवं स्थानीय जनता के साथ चर्चा करेंगे। समीक्षा बैठक में क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इसके उपरांत दोपहर ढाई बजे ऋषि कण्डवाल ग्राम कुमाल्डी में आयोजित पर्यावरण जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शिविर में वह जलवायु परिवर्तन, ऋतु चक्र में हो रहे बदलाव, पृथ्वी के बढ़ते तापमान तथा पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर स्थानीय लोगों को जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें ऋषि कण्डवाल स्वयं पौधारोपण कर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों का संवर्धन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जिसके लिए जनसहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उनके दौरे को क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...