*कोटद्वार:8वें वेतन आयोग को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की मांगें भेजीं – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने किया आग्रह*

Date:

Share post:

8वें वेतन आयोग को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की मांगें भेजीं – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने किया आग्रह

कोटद्वार, 06 मई 2026 पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार द्वारा आज 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के अध्यक्ष को एक विस्तृत मांग-पत्र प्रेषित किया गया। समिति ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की जायज़ मांगों को 8वें वेतन आयोग की अनुशंसाओं में सम्मिलित करने का आग्रह किया है। समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि पेंशन, OROP, चिकित्सा सुविधा, भत्ते एवं अन्य सेवा-शर्तों से संबंधित विस्तृत मांग-पत्र पूर्व में ई-मेल के माध्यम से भेजा गया था। आज उसकी सॉफ्ट कॉपी पुनः रजिस्टर्ड डाक एवं ईमेल द्वारा 8वें वेतन आयोग, वित्त मंत्रालय, नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली को भेजी गई है।

हमारी प्रमुख मांगें:

  1. OROP की विसंगतियां दूर कर ‘Same Rank, Same Pension’ पूर्णतः लागू हो।
  2. सैनिक पेंशन अंतिम वेतन का 70% की जाए।
  3. Military Service Pay (MSP) JCOs/OR के लिए ₹15,500 प्रतिमाह हो।
  4. वीर नारियों की पारिवारिक पेंशन 100% की जाए।
  5. ECHS को पूर्णतः कैशलेस व 80 वर्ष से ऊपर के वेटरन्स के लिए घर पर इलाज की सुविधा मिले।
  6. Disability Pension में भेदभाव समाप्त कर सभी को समान लाभ मिलें।
  7. महंगाई राहत (DR) = DA के बराबर बिना देरी के मिले।
  8. CSD सुविधा में सुधार हो व लिमिट बढ़ाई जाए।
  9. नौकरियों में 10% आरक्षण व मुफ्त स्किल ट्रेनिंग मिले।
  10. ‘One Rank One Allowances’ लागू कर जोखिम भत्ते पेंशन के साथ मिलें।
  11. कम्यूटेशन की समय सीमा 12 वर्ष की जाए।
  12. 8वें वेतन आयोग में पूर्व सैनिकों के सभी पदों का समुचित प्रतिनिधित्व निर्धारित किया जाए।

अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि “फौजी ने सरहद पर जान की बाजी लगाई है। रिटायरमेंट के बाद सम्मानजनक जीवन उसका हक है। 7वें वेतन आयोग में सैनिकों के साथ न्याय नहीं हुआ। आशा है 8वां वेतन आयोग ‘Defence Pay Matrix’ अलग से बनाकर सैन्य सेवा की कठिनाइयों का ध्यान रखेगा। OROP की खामियां दूर करना, MSP बढ़ाना और वीर नारियों को 100% पेंशन देना समय की मांग है।”

 समिति ने मांग-पत्र की प्रतिलिपि सचिव, भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग, रक्षा मंत्रालय एवं सचिव, व्यय विभाग, वित्त मंत्रालय को भी प्रेषित की है।

इस अवसर पर उपस्थित रहे: जीत सिंह, गोपाल सिंह, अनसूया प्रसाद सेमवाल, ओम प्रकाश, चंद्रमोहन सिंह, मोहन सिंह नेगी, आनंद सिंह, भरत सिंह नेगी, ठाकुर सिंह, प्रेम सिंह, अरविंद सिंह, देवेंद्र कुमार, सतीश सिंह, मोहन सिंह, स्वयंबर सिंह, सुरवीर खेतवाल, जनार्दन द्विवेदी, भाष्कर सिंह, लक्ष्मण सिंह, गिरीश चंद्र, श्रीमती अजीता देवी, श्रीमती माया देवी एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे

            जय हिंद 

महेंद्र पाल सिंह रावत
अध्यक्ष
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार

Related articles

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति..

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति.. कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व...

*आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*...

युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी...

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...