काण्डानाल में सिंचाई योजनाओं की समीक्षा, हर खेत तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: ऋषि कण्डवाल

Date:

Share post:

रिखणीखाल। रिखणीखाल विकास खण्ड के काण्डानाल में सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता की गरिमामयी उपस्थिति में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। ग्राम काण्डा में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. ए.पी. ध्यानी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान विनीता ध्यानी ने कहा कि सिंचाई राज्यमंत्री के स्वयं क्षेत्र में पहुंचने से जनता की सिंचाई संबंधी मांगों और विकास प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में गति मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा दीवारों के निर्माण, नहरों के नियमित रखरखाव, वर्षाकाल से पूर्व गाद निकासी तथा नई सिंचाई नहरों के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से फसलों एवं जनजीवन की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बाड़ लगाने की मांग भी उठाई।

इस अवसर पर सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार “सरकार जनता के द्वार” की नीति के तहत विकास योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य प्रत्येक खेत तक सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध कराना है। मंदाल नदी सहित जोडू रौल जैसी जलधाराओं से सिंचाई योजनाओं का सफल संचालन किया जा रहा है तथा नए प्रस्तावों के तहत क्षेत्र में नई गूलों और नहरों का निर्माण भी किया जाएगा।

श्री कण्डवाल ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

अपने संबोधन में उन्होंने क्षेत्रीय विधायक की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें दूरदर्शी, ऊर्जावान एवं कार्यकुशल जनप्रतिनिधि बताया। उन्होंने कहा कि विधायक के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय विकास कार्य संपन्न हुए हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है।

बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं विभागीय अधिकारियों ने भाग लेकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी सुझावों को मंत्री के समक्ष रखा।

Related articles

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति..

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति.. कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व...

*आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*...

युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी...

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...