राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार मे दो दिवसीय वार्षिक समारोह का आज पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ इस दो दिवसीय आयोजन में छात्र छात्राओं के बीच ना केवल प्रतिष्पर्धा की भावना जगाई बल्कि उनकी सांस्कृतिक प्रतिभा को एक बेहतर मंच प्रदान किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ( राज्य मंत्री उत्तराखण्ड शासन ) एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डी. एस. नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का अभिनन्दन किया गया अपने उद्वोधन मे मुख्य अतिथि डा० अन्थवाल ने छात्र छात्राओं सम्बोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया उन्होंने कहा कि सकारात्मक शैक्षिणिक वातावरण ही देश के उज्वल भविष्य की नींव रखता है उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को उनके कठिन परिश्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की प्राचार्य प्रो० डी एस नेगी ने बताया की इस वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताओं मे 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया एकल गायन सुगम संगीत मे प्रथम स्थान कलासंकाय द्वितीय विज्ञान संकाय तृतीय शिक्षा संकाय लोक गीत में प्रथम कलासंकाय द्वितीय वाणिज्य तृतीय शिक्षा एकांकी नाटक में प्रथम कलासंकाय द्वितीय वाणिज्य तृतीय विज्ञान एकल नृत्य मे प्रथम कलासंकाय द्वितीय शिक्षा तृतीय विज्ञान लोक नृत्य में प्रथम शिक्षा संकाय द्वितीय कला तृतीय वाणिज्य कब्वाली प्रतियोगिता में प्रथम कला संकाय द्वितीय शिक्षा तृतीय वाणिज्य एवं एकल नृत्य (छात्र) में प्रथम कला संकाय द्वितीय विज्ञान तृतीय शिक्षा संकाय रहे चलबैजयन्ती ट्राफी कला संकाय ने प्राप्त की इस वर्ष अन्तर सांस्कृतिक प्रतियोगिता मे कला संकाय प्रथम शिक्षा संकाय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय सयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे समारोह में अकादमिक गतिविधियों मे उत्क्रीष्ट प्रदर्शन करने मेधावियों को ट्राफी पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉ जुनीष कुमार ओ डॉ० रोशनी असवाल द्वार संयुक्त रूप से किया गया कार्यक्रम मे महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण शिक्षणेत्तर कर्मचारी छात्र संघ के पदाधिकारी और भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे


