सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने रिखणीखाल विकास खण्ड में सिंचाई योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

Date:

Share post:

रिखणीखाल। उत्तराखण्ड सरकार की सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ऋषि कण्डवाल ने शनिवार को रिखणीखाल विकास खण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सिंचाई विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में संचालित नहरों, गूलों तथा बाढ़ सुरक्षा दीवारों की स्थिति का जायजा लेते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ऋषि कण्डवाल ने सिंचाई नहरों में पानी की उपलब्धता, गूलों के रखरखाव तथा किसानों तक सिंचाई सुविधाओं की पहुंच की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सिंचाई व्यवस्थाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है।

बाढ़ सुरक्षा दीवारों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से मानसून सीजन की तैयारियों की जानकारी ली और संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनधन की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत द्वारा क्षेत्र में कराए गए सिंचाई विकास कार्यों की भी सराहना की गई। ऋषि कण्डवाल ने कहा कि विधायक के प्रयासों से अनेक महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को गति मिली है, जिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा जिन स्थानों पर मरम्मत या सुधार की आवश्यकता है, वहां शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related articles

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति..

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति.. कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व...

*आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*...

युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी...

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...