, एक ही लक्ष्य एक ही नारा लालढाग चिल्लर खाल मार्ग बने हमारा,
भाबर क्षेत्र के पूर्व पार्षदों वर्तमान पार्षदों में चिल्लर खाल लालढाग के लिए आज चिल्लर खान वन चौकी के समीप एक सांकेतिक धरना दिया जिसमें मालिनी पार्षद के पार्षदों ने एक स्वर में कहा की वर्तमान में जनता की आवाज के पत्रकार प्रवीण थापा 11 दिन कोटद्वार से पैदल चलकर दिल्ली सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से लालडांग चिल्लर खाल मार्ग के लिए जो संकल्प लिया है उसके लिए धन्यवाद दिया और कहां की हमें उनका सहयोग अपने क्षेत्र में उनका समर्थन कर उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए और आशा करते हैं शीघ्र ही केंद्रीय मंत्री सड़क एवं परिवहन मंत्री से दिल्ली में उनकी मुलाकात होगी इसी अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह, पार्षद भीम सिंह नेगी, पार्षद मनीष नैथानी, पार्षद सीता देवी, पूर्व पार्षद बीएमसी के पूर्व अध्यक्ष राकेश बिष्ट, पूर्व पार्षदअमित नेगी, ने कहा कि उक्त सड़क के लिए दिल्ली भी जाना पड़े तो हम जरूर जाएंगे हमारा) इस अवसर पर पार्षदों ने कहा इस मार्ग को बनाने के लिए हर चुनाव में चुनावी मुद्दा होता है मगर अभी तक किसी ने इस और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की पूर्व में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी जी द्वारा एलिवेटेड रोड फ्लावर जैसा मार्ग के लिए प्रस्ताव बनाया था वह भी ठंडा बस्ते में गया उसके बाद पूर्व विधायक मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत जी ने भी प्रयास किया मगर उसमें भी कुछ सड़क का कार्य हुआ था उसके बाद कार्य नहीं हुआ पूर्व में भी शैलेंद्र रावत जी पूर्व विधायक जो वर्तमान में महापौर कोटद्वार है उनके द्वारा भी इस मार्ग के लिए पैदल यात्रा देहरादून तक किया गया था वर्तमान में माननीय विधायक कोटद्वार रितु भूषण खंडूरी जी है सांसद अनिल बलूनी जी है कोटद्वार की जनता की निगाहें उनकी तरफ है पार्षदों ने कहा मात्र 8 किलो मीटर सड़क न बनने से हम भाबर वासीयो को 60 किलोमीटर फेर से नजीबाबाद होकर हरिद्वार या देहरादून जाना पड़ता है मगर अभी तक जो बड़े जन प्रतिनिधि बने हैं बड़े जिम्मेदारी से जनता के हित को देखते हुए कार्य नहीं किया है इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इसके लिए भाबर की जनता को आगे आकर जन आंदोलन करने की आवश्यकता है इस अवसर पर पूर्व प्रधान कृष्ण चंद खंतवाल, राजेंद्र सिंह चौहान, शिवम , सत्येंद्र सिंह नेगी, मदन सिंह नेगी, हरि सिंह रावत, गणेश सिंह अधिकारी, कृपाल सिंह नेगी, मुकेश नेगी, धीरज सिंह नेगी, अमित, अमन, सूरज कुमार, प्रदीप सिंह, आदि बड़ी संख्या में पूर्व जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए





