जमीन/दुकान बेचने के नाम पर 15 लाख रु0- की ठगी करने वाला आरोपी के विरूद्ध की वैधानिक कार्यवाही।

Date:

Share post:

जमीन/दुकान बेचने के नाम पर 15 लाख रु0- की ठगी करने वाला आरोपी के विरूद्ध की वैधानिक कार्यवाही।

दिनांक 22.03.2025 को वादी जगदीश बमराड़ा निवासी–बालावाला, देहरादून द्वारा कोतवाली श्रीनगर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें वादी द्वारा अंकित किया गया कि दीपक बमराड़ा द्वारा अपनी जमीन एवं दुकान वादी को बेचने के नाम पर उनसे 15 लाख रुपए लिए गए, किंतु आरोपी ने न तो जमीन/दुकान वादी को दी और न ही रुपए वापस किए। जब वादी ने रुपए वापस करने की मांग की तो आरोपी लगातार बात टालता रहा तथा बाद में धमकी देने लगा कि वह पैसे वापस नहीं करेगा। इस शिकायत के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में तत्काल मु0अ0सं0- 35/2025, धारा- 420 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई विवेचनात्मक कार्यवाही और साक्ष्य संकलन, बयान दर्ज करने तथा अन्य आवश्यक विधिक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए आरोपी दीपक बमराड़ा को नियमानुसार नोटिस तामील कर आरोपी के विरूद्ध आवश्यक वैधिनिक कार्यवाही की गई ।

Related articles

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...