सतपुली: नयारघाटी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर जिलाधिकारी आशीष चौहान की कवायद, नयार वैली फेस्टिवल से खुलेगा रोजगार का रास्ता: जिलाधिकारी

Date:

Share post:

नयार वैली फेस्टिवल से खुलेगा रोजगार का रास्ता: जिलाधिकारी

नवंबर में होगा नयार वैली फेस्टिवल, तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक

जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आगामी नवंबर माह में  सतपुली के बिलखेत में नयार वैली फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।  जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

जिलाधिकारी ने प्रस्तावित नयार वैली फेस्टिवल को लेकर जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि फेस्टिवल से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन निदेशालय को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नयार वैली फेस्टिवल में पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग, कयाकिंग, एग्लिंग जैसी रोमांचक खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को इन सभी प्रतियोगिताओं के आयोजन में होने वाले संभावित खर्च का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि नयार घाटी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इस तरह के आयोजनों से न केवल क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र व जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी उपस्थित थे।

Related articles

*वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में सौभाग्यवती महिलाओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत , क्या है व्रत का महात्म्य* *आलेख तथा संकलन ऋषि...

वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में सौभाग्यवती महिलाओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत है।यह व्रत ज्येष्ठ मास...

*विद्यालयों की पहचान शिक्षा और गुणवत्ता से हो: छात्र–छात्राओं के धार्मिक प्रतीकों पर छिड़ी बहस* आदर्श वाक्य शिक्षार्थ आइये सेवार्थ जाइए* की भावना के...

विद्यालयों की पहचान शिक्षा और गुणवत्ता से हो: छात्र–छात्राओं के धार्मिक प्रतीकों पर छिड़ी बहस देशभर में विद्यालयों में...

यमकेश्वर:महिलाऔं के खिलाफ अपराध तथा महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

आज बिथ्याणी यम्केश्वर में ब्लाक अध्यक्ष अनिल रतूड़ी की अध्यक्षता में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं...

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...