*रिखणीखाल:कुमाल्डी गांव में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, प्राकृतिक नौले के पास रोपे बांज के 50 पौधे*

Date:

Share post:

कुमाल्डी गांव में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, प्राकृतिक नौले के पास रोपे बांज के 50 पौधेरिखणीखाल (पौड़ी गढ़वाल)।पर्यावरण संरक्षण और पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से दिनांक 17 सितंबर 2026 को पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत कुमाल्डी गांव में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव के प्राकृतिक नौले के आस-पास बांज के 50 पौधों का रोपण किया।इस पुनीत कार्य में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बड़ासी (रायपुर, देहरादून) के प्रवक्ता श्री गिरीश चन्द्र घिल्डियाल, आधार शिला संस्थान (कुमाल्डी) और महिला मंगल दल (कुमाल्डी) की अध्यक्षा व उनकी पूरी टीम ने मुख्य भूमिका निभाई। यह पूरा अभियान वन विभाग के रेंज कार्यालय रथुवाढाब के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस मौके पर वन संपदा और जल स्रोतों को बचाने का संकल्प लेते हुए गांव के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री गोविंद सिंह रावत, श्री रमेश चंद्र घिल्डियाल, श्री सतीश चन्द्र घिल्डियाल, श्री अजय कुमार नेगी, श्री हीरा लाल, श्री नरेंद्र सिंह रावत सहित कई अन्य ग्रामीण और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।ग्रामीणों का कहना है कि बांज के पौधे न सिर्फ पर्यावरण को शुद्ध रखेंगे, बल्कि भविष्य में गांव के पारंपरिक नौले के जल स्तर को बढ़ाने में भी मददगार साबित होंगे।

Related articles

भारत विकास परिषद के तत्वाधान में गुरु-वन्दन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन

भारत विकास परिषद कण्वनगरी कोटद्वार शाखा के तत्वावधान में राजकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय ग्रास्टन गंज कोटद्वार मे गुरु-वन्दन...

*टप टप प्वडिनी बूंद: कविता लेखक चित्रमणी पोखरियाल*

टप,टप प्वडनी बूंद।मेरि आंख्यों बटी।छट,छट,छुट्टि र्वट्टि मेर हाथु बटी।जलम से करम तक,रैनी ई दिन,कैमु जांण,क्या खाणं,कख राणं मिन।२-...

*नेटवर्किंग साइट्स में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी जल्द.. बलूनी*

नेटवर्किंग साइट्स में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी जल्द.. बलूनी गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में...

*छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 : नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी*

छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 : नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कोटद्वार, 26...