*छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 : नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी*

Date:

Share post:

छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 : नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी

कोटद्वार, 26 सितम्बर 2026। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार (गढ़वाल) में छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 के अंतर्गत आज विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच की गई। नामांकन पत्र जांच समिति द्वारा सभी प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार की गई, जिसे आज प्राचार्य/संरक्षक, छात्र संघ प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगी एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूरत सिंह बलौरी द्वारा जारी किया गया।

जारी अंतिम सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अनिकेत दुगलचा, मनीष नेगी एवं स्वाती रियाल, उपाध्यक्ष पद के लिए क्षितिज अग्रवाल, नागेन्द्र सिंह बिष्ट एवं प्रेरणा, सचिव पद के लिए आदित्य पटवाल, मानस काला एवं शिवम, सह-सचिव पद के लिए अंजली, अंकिता जदली एवं काजल तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए प्रेरणा एवं उज्ज्वल गौड़ प्रत्याशी हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर मिनाक्षी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।

इस अवसर पर प्राचार्य/संरक्षक प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगी ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र संघ निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों एवं विद्यार्थियों से निर्वाचन प्रक्रिया में अनुशासन बनाए रखने तथा महाविद्यालय की गरिमा को बनाए रखते हुए सहयोग करने की अपील की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूरत सिंह बलूडी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी कर ली गई है तथा जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित आगामी सभी प्रक्रियाएं निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी तथा सभी प्रत्याशियों एवं विद्यार्थियों से निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग की अपेक्षा की गई है।

Related articles

*गाय,स्वान,कौवे को श्राद्ध में भोजन क्यों करवाया जाता है? श्राद्ध का महात्म्य : ऋषि कण्डवाल ( विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं)*

*गाय,स्वान,कौवे को श्राद्ध में भोजन क्यों करवाया जाता है? *पितरों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने से संबंधित श्राद्ध...

सेवा संकल्प अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

यमकेश्वर। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैण में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का...

*नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप, AAP ने राज्य सरकार से मांगा...

नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप,...

*मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम बड़े धूम-धाम से मनाया गया*।

वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम...