रा०उ०मा०वि० परंदा (यमकेश्वर) में मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ आयोजित

Date:

Share post:

विकास क्षेत्र यमकेश्वर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परंदा में आज दिनांक 28 अप्रैल 2025 को मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें रा०उ०मा०वि० परंदा के छात्र तनुज कुमार ने उत्तराखण्ड परिषदीय हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे यमकेश्वर ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय और ब्लॉक का नाम गौरवान्वित किया।

रा०उ०मा०वि० परंदा (यमकेश्वर) में मेधावी छात्र सम्मान समारोह हुआ आयोजित

तनुज को आज विद्यालय परिवार की ओर से मोमेंटो और 2100 रुपए की नगद धनराशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम परंदा के ग्राम प्रधान एवं ग्राम पठोला के ग्राम प्रधान कमल जोशी, पी०टी०ए० अध्यक्षा पूजा देवी, गीता देवी, बबीता, सतीश थपलियाल, दीपचंद, आदि व्यक्तित्यों के द्वारा तनुज कुमार को आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य की कामना दी गई। साथ में इस शुभअवसर पर तनुज के पिता खुशीराम जोशी को भी विद्यालय परिवार के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस मेधावी छात्र सम्मान समारोह के अवसर पर विद्यालय में एस०एम०सी०/पी०टी०ए० की बैठक भी आयोजित की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एस०एन० डोबरियाल, प्रदीप कुमार, जगपाल, परिमुक्ता, चंद्रमोहन, गिरीशचंद्र सिंह रावत, बिपिन बिष्ट, भावना राणा, प्रिय प्रकाश, मायाराम, विजय कुमार, नीलम जोशी एवं गुड्डी देवी की उपस्थिति में तनुज को बधाई देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Related articles

*मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू*

मिशन 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान शुरू देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को...

*शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास* *अलग खबर डाटकाम*

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...

*अगस्त क्रांति या तिरंगा यात्रा: शहादत पर सियासत न हो” महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार आलेख :महेंद्र पाल सिंह रावत (पूर्व सैनिक) कोटद्वार "अगस्त क्रांति या तिरंगा...

*अलग खबर डाटकाम* *देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप सिंह रावत की स्मृति में नगर स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ ...

शहादत को सलाम, शब्दों में जोश और तर्कों में दिखा आत्मविश्वास देवभूमि पहल समिति उत्तराखंड द्वारा शहीद रायफलमैन मंदीप...