*गाय,स्वान,कौवे को श्राद्ध में भोजन क्यों करवाया जाता है? श्राद्ध का महात्म्य : ऋषि कण्डवाल ( विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं)*

Date:

Share post:

*गाय,स्वान,कौवे को श्राद्ध में भोजन क्यों करवाया जाता है?

*पितरों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने से संबंधित श्राद्ध तर्पण पक्ष

श्राद्ध तर्पण के साथ ही वस्तुतः पंच बलि कर्म किया जाता है-

(1) गौ बलि पत्ते पर (गौ माता को भोजन),
(2) श्वान बलि पत्ते पर(कुत्ते को भोजन),
(3) काक बलि (कौए को भोजन) पृथ्वी पर,
(4) देव बलि पत्ते पर या हवन द्वारा (देवताओं को भोजन) तथा
(5) प‍िपलिका बलि (कीड़े-चींटी इत्यादि के लिए भोजन) पत्ते पर किया जाता है।

ब्राह्मण के लिए संकल्प लेकर भोजन करवाया जाता है या ज्ञान विस्तार हेतु दान (दान दिए जाने योग्य) किया जाता है।

पितृ पक्ष में पितर को उनके परिवारजन से मिलने की अनुमति होती है। उनकी श्रद्धा व संवर्धन ग्रहण कर सकते हैं। लेकिन कौन किस रूप में अपनों तक जाएगा वो उनकी आत्म चेतना की श्रेणी व पाप पुण्य के आधार पर तय होता है।

हम सबके पितृ जिसने जितना पुण्य ज्यादा व कम किया होगा, उसके अनुसार वो इन पञ्च रूपों में हम सबसे संपर्क करते हैं।

जिनके पितरों ने यज्ञादि अनुष्ठान, जप -तप करके स्वयं के सूक्ष्म शरीर को उत्कृष्ट बनाया होगा व शुभ लोकसेवा कर्म किया होगा। वो यज्ञ के माध्यम से हविष्यान्न व श्रद्धा ग्रहण कर सकते हैं।

जिनके पितरों ने दान पुण्य खूब किये व गोसेवक थे, वो गौ रूप में आकर श्रद्धा ग्रहण करेंगे।

जिनके पितरों ने सांसारिक पारिवारिक कर्तव्य अच्छे से निभाये, बच्चों के उत्थान के लिए वफादार थे, मगर परमार्थ किन्ही कारणों से न हो सका उनसे साथ ही तपस्या से अछूते रहे। वो श्वान, कौवे व कीट पतंग व चींटी के रूप में अपनी पितर श्रेणी के अनुसार परिवार से मिलने आते हैं।

क्योंकि हम परमज्ञानी व सूक्ष्म दृष्टि नहीं रखते व यह तय नहीं कर सकते कि हमारे पितर की चेतना पितर लोक में किस श्रेणी में हैं, व किन रूपों में हमारे पास आयेंगे, इसलिए हम पँच बलि निकालते हैं। जिस रूप में भी आएं वो तृप्त होकर जाएं।

सूक्ष्मजगत से सम्पर्क का यह ज्ञान विज्ञान व श्रद्धा अर्पित करके पितरों को तृप्त करने की यह क्रिया ही श्राद्ध-तर्पण है।

Related articles

सेवा संकल्प अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

यमकेश्वर। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैण में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का...

*नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप, AAP ने राज्य सरकार से मांगा...

नियो मेट्रो के नाम पर सर्वे और DPR में जनता के 80–90 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप,...

*मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम बड़े धूम-धाम से मनाया गया*।

वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम...

आज विश्व स्वास्थ्य दिवसप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार, पौड़ी गढ़वाल मे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया, इस बार की थीम थी empowring Pharmacist for...

आज विश्व स्वास्थ्य दिवस. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार, पौड़ी गढ़वाल मे हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया, इस...