भारत विकास परिषद के तत्वाधान में गुरु-वन्दन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन

Date:

Share post:

भारत विकास परिषद कण्वनगरी कोटद्वार शाखा के तत्वावधान में राजकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय ग्रास्टन गंज कोटद्वार मे गुरु-वन्दन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत कुकरेती व अध्यापिका श्रीमती रश्मि रावत व विद्यालय के 27 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया ।

ग्रास्टन गंज में स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत कुकरेती ने दीप प्रज्जवलित करके किया । इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद एक ऐसा संगठन है जो “तमसो मा ज्योतिर्गमय” के ध्येय वाक्य पर चलता है। हमारा उद्देश्य राष्ट्र के चहुँमुखी विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति और संस्कारों को जीवित रखना है। इसी क्रम में आज का यह गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होने कहा “गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः”। गुरु ही हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। आज की भौतिकवादी दौड़ में हम अपने गुरुओं के ऋण को भूलते जा रहे हैं। यह कार्यक्रम उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। उन्होने कहा कि छात्र ही हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं। आज जिन मेधावी छात्र-छात्राओ का हम सम्मान करने जा रहे हैं, वे कल हमारे देश का नाम रोशन करेंगे। उनका उत्साहवर्धन करना हम सभी का कर्तव्य है। मैं अपने सभी गुरुजनों का चरण वंदन करता हूँ और सभी प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओ को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमाकांत कुकरेती , प्रान्तीय पर्यावरण संयोजिका श्रीमती मीनाक्षी शर्मा , सचिव प्रदीप अग्रवाल, संयोजक राजदीप माहेश्वरी ने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर प्रधानाचार्य उमाकांत कुकरेती व शिक्षिका रश्मि रावत को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा 27 छात्र-छात्राओ को प्रशस्तिपत्र व गर्म इनर (बॉडी वार्मर) व अमूल का फ्रूट जूस बिस्कुट, नमकीन व मिठाई देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के संयोजक श्री राजदीप माहेश्वरी थे व संचालन प्रान्तीय पर्यावरण संयोजिका श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने किया ।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ,सचिव प्रदीप अग्रवाल , श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, कैलाश चन्द्र अग्रवाल , श्रीमती बीना मित्तल , राधेश्याम शर्मा ,श्रीमती निधि गुप्ता, श्रीमती राजकमल माहेश्वरी , श्रीमती सुनीता अग्रवाल , श्रीमती शीला कुकरेती , राजेन्द्र जखमोला व राधेश्याम शर्मा इत्यादि सदस्य उपस्थित थे ।
गोपाल चन्द्र बंसल
प्रवक्ता

Related articles

*टप टप प्वडिनी बूंद: कविता लेखक चित्रमणी पोखरियाल*

टप,टप प्वडनी बूंद।मेरि आंख्यों बटी।छट,छट,छुट्टि र्वट्टि मेर हाथु बटी।जलम से करम तक,रैनी ई दिन,कैमु जांण,क्या खाणं,कख राणं मिन।२-...

*नेटवर्किंग साइट्स में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी जल्द.. बलूनी*

नेटवर्किंग साइट्स में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी जल्द.. बलूनी गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में...

*छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 : नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी*

छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 : नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कोटद्वार, 26...

*गाय,स्वान,कौवे को श्राद्ध में भोजन क्यों करवाया जाता है? श्राद्ध का महात्म्य : ऋषि कण्डवाल ( विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं)*

*गाय,स्वान,कौवे को श्राद्ध में भोजन क्यों करवाया जाता है? *पितरों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने से संबंधित श्राद्ध...