कोटद्वार के सम्मानित नागरिकों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, माता बहिनों एवं समस्त क्षेत्रीय जनता को हर्ष के साथ सूचित करना है कि 30 दिसंबर 2024 को श्री महेंद्र पाल सिंह रावत जी कोटद्वार नगर निकाय चुनाव महापौर पद पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन करेंगे नामांकन से पहले एक भव्य रोड शो का आयोजन किया जाएगा रोड शो पंचायती हिंदू धर्मशाला (झड़ाचौक) से तहसील परिसर तक किया जाएगा उसके बाद नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी ।

अतः आप सभी से विनम्र अपील है कि पूर्व सैनिक महेंद्र पाल सिंह रावत जी के महापौर पद हेतु नामांकन में सैनिकों की आन, बान, शान के लिए और रोड शो को भव्य बनाने के लिए एवम इस महान् क्षण का साक्षी बनने हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में 30 दिसंबर 2024 प्रातः 1130 बजे पंचायती हिन्दू धर्मशाला में अपने परिवार एवम् साथियों के साथ भारी संख्या में पहुंचने की कृपा करें । उक्त जानकारी एक प्रेस नोट में



देवेंद्र सिंह रावत
पूर्व सैनिक
संयोजक
महापौर
चुनाव समिति द्वारा अलग खबर डाटकाम से साझा की गई।



