*जयहरीखाल:विकास खण्ड जयहरीखाल के अंतर्गत संकुल केंद्र बरस्वार में तीन दिवसीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण संपन्न हुआ*, *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

विकास खण्ड जयहरीखाल के अंतर्गत संकुल केंद्र बरस्वार में तीन दिवसीय सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण संपन्न हुआ , इस अवसर पर पांच विद्यालयों राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरस्वार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जड़ियाना, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तूनीखाल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तूनीखाल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरस्वार के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ,सचिव , एस0 एम 0सी0 के 29 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण को संपन्न करवाने में संदर्भदाता की भूमिका के रूप में प्रभारी संकुल समन्वयक चन्द्रमोहन सिंह रावत एवं डॉक्टर ईश्वर शरण अग्रवाल मौजूद रहे।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नरेंद्र मोहन बमराड़ा प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सेंधीखाल इस प्रशिक्षण में मौजूद रहे, इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ उनके अधिकार एवं दायित्व बाल अधिकार एवं संरक्षण, विद्यालय स्वच्छता ,शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 ,समग्र शिक्षा के उद्देश्य ,आपदा प्रबंधन एवं विद्यालय सुरक्षा ,बालिका शिक्षा की महत्ता एवं उनको दी जाने वाली सुविधाएं,विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन ,साइबर क्राइम क्या है सामाजिक संपरीक्षा, विद्यालय विकास योजना कैसे बनाए अन्य विभागों के साथ विभाग एवं विद्यालय कैसे समन्वय स्थापित करता है,शिक्षा विभाग द्वारा दी जाने वाली छात्र छात्राओं हेतु सरकारी सुविधाएं, विभाग द्वारा चलाए जा रहे अनेक नवाचारी कार्यक्रम अपने विद्यालय को कैसे संसाधन युक्त बनाए, आप लोगों की इसमें क्या भूमिका हो सकती है, साथ ही बाघ एवं गुलदार से हम अपने बच्चों एवं स्वयं को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं, हमें क्या क्या सावधानी रखनी चाहिए इन बिंदुओं पर भी सदस्यों के साथ चर्चा परिचर्चा की गई, एवं विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी गई , इस अवसर पर प्रधानाचार्य धीरेन्द्र बिष्ट, आशीष मधवाल, विजय कुमार चंदोला, उर्मिला गुसाईं, सीमा थपलियाल, एस एम सी अध्यक्ष अनूप जदली, सोहन सिंह आशा देवी, आरती शाह, श्वेता देवी, आदि मौजूद रहे संपूर्ण कार्यक्रम संकुल समन्वयक बरस्वार,चन्द्रमोहन सिंह रावत एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सेंधीखाल की देख रेख में सम्पन्न हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी जयहरीखाल अमित कुमार चंद जी द्वारा सभी सदस्यों को इस प्रशिक्षण में प्राप्त बिन्दुओं को आत्मसात करने की अपील सभी सदस्यों से की ताकि वे अपने विद्यालय के विकास में अपना बेहतर योगदान दें सके, साथ ही उनके पाल्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से भी लाभांवित हो सके।

Related articles

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...

पी.डी.बी.एच. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजन

कोटद्वार, 15 सितंबर 2026। डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार गढ़वाल के देवभूमि उद्यमिता केंद्र...