पौड़ी पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार हुये व्यक्तियों के खातों में वापस लौटाई 70हजार रुपये की धनराशि

Date:

Share post:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह का साइबर ठगी सम्बन्धी शिकायतों को गम्भीरता से लेने के परिणाम स्वरूप, साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पीडितों को लौटाई जा रही उनकी मेहनत की कमाई।

साइबर ठग द्वारा पीड़ित व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रेडिंग में डबल मुनाफा का झांसा देने के नाम पर की गयी थी ठगी।

      आधुनिक युग में हो रहे इस प्रकार के प्रकरणों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा स्वयं संज्ञान लेकर जनपद की साइबर सेल को साइबर सम्बन्धी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आवेदक श्री चंद्रबल्लभ,निवासी श्रीनगर पौड़ी गढवाल द्वारा साइबर सेल श्रीनगर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें विश्वास में लेकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर पैसा डबल करने के नाम पर 50,000/-रुपये की साइबर ठगी कर ली है। इस पर साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आवेदक के खाते में 50,000/-रुपये की धनराशि वापस करा दी गयी है साथ ही श्रीकोट निवासी चंद्रमोहन द्वारा 20000/ रु की धनराशि गलत खाते में ट्रांसफर होने पर खाताधारक द्वारा पैसा नहीं लौटाया जा रहा है।साइबर सेल श्रीनगर द्वारा कार्यवाही करने पर दोनों आवेदकों की कुल 70000 रु की धनराशि दोनों आवेदकों के खातों में वापस प्राप्त हो चुकी है। आवेदकों द्वारा अपनी मेहनत की कमाई पाकर पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

पौड़ी पुलिस की आम जनमानस से अपीलः-
◆ किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें और बिल्कुल भी लालच में न आएं।
◆ किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
◆ अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब्स आफर से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक ना करें।
◆ अंजान QR Code स्कैन ना करें।
◆ जागरूक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करें।
◆ यदि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

Related articles

भारत विकास परिषद के तत्वाधान में गुरु-वन्दन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन

भारत विकास परिषद कण्वनगरी कोटद्वार शाखा के तत्वावधान में राजकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय ग्रास्टन गंज कोटद्वार मे गुरु-वन्दन...

*टप टप प्वडिनी बूंद: कविता लेखक चित्रमणी पोखरियाल*

टप,टप प्वडनी बूंद।मेरि आंख्यों बटी।छट,छट,छुट्टि र्वट्टि मेर हाथु बटी।जलम से करम तक,रैनी ई दिन,कैमु जांण,क्या खाणं,कख राणं मिन।२-...

*नेटवर्किंग साइट्स में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी जल्द.. बलूनी*

नेटवर्किंग साइट्स में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी जल्द.. बलूनी गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में...

*छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 : नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी*

छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 : नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कोटद्वार, 26...