राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान क़े तत्त्वधान में विभागीय परिषदीय प्रतियोगिताओं भाषण निबंध पोस्टर तथा काव्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ राजनीति विज्ञान क़े विभागध्यक्ष डॉ अजीत सिंह डॉ ऐश्वर्या राणा डॉ कविता बिष्ट डॉ संत कुमार डॉ बिशन लाल शाह द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती एवं बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर क़े चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्ज्वलन क़े साथ किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय क़े प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने छात्र-छात्राओं को सामाजिक बदलाव और समानता क़े प्रतीक डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों से अवगत कराया विभाग प्रभारी डॉअजीत सिंह ने बाबा साहब के राजनितिक दर्शन तथा सामाजिक सिद्धांतों पर प्रकाश डाला डॉ ऐश्वर्या राणा ने बाबा साहेब के महिला सशक्तिकरण सामाजिक न्याय के बिंदुओं पर प्रकाश डाला इसी क्रम में डॉ संत कुमार ने कहा कि भीमराव अंबेडकर का पूरा जीवन देश के गरीबों और वंचितों के लिए समर्पित रहा डॉ कविता बिष्ट ने संविधान की प्रस्तावना पर अपने विचार रखें डॉ वर्षा सिंह ने सामाजिक परिवर्तन पर बाबा साहेब क़े योगदान को याद किया डॉ बिशन लाल शाह ने कहा कि यदि बाबा साहब दुनिया में नहीं आते तो सामाजिक न्याय दम तोड़ देता भाषण प्रतियोगिता में जगदीश ने प्रथम स्थान जिया परवीन ने द्वितीय स्थान दिव्या नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया पोस्टर प्रतियोगिता में शीतल पोखरियाल ने प्रथम स्थान निहारिका ने द्वितीय स्थान तथा संतोष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया निबंध प्रतियोगिता में शिवम रावत प्रथम स्थान अश्वनी ममगाई द्वितीय स्थान अनुराग रावत तृतीय स्थान तथा काव्य वाचन में जगदीश प्रथम स्थान शीतल पोखरियाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम क़े निर्णयक मंडल में डॉ वर्षा सिंह डॉ जगदीश चंद्र भट्ट डॉ सुरेखा घिल्डियाल थे कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ बिशन लाल शाह ने किया कार्यक्रम में डॉ अजीत सिंह डॉ ऐश्वर्या राणा डॉ कविता बिष्ट डॉ वर्षा सिंह डॉ सुरेखा घिल्डियाल डॉ जगदीश चंद्र भट्ट अरविन्द दुदपुड़ी छात्र संघ अध्यक्ष विकास कुमार अनिकेत सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे





