भारत विकास परिषद् कोटद्वार के तत्वावधान मे ग्राम फतेहपुर मे रजत जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य मे परिवार मिलन समारोह व पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

Date:

Share post:

भारत विकास परिषद् कोटद्वार के तत्वावधान मे ग्राम फतेहपुर मे रजत जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य मे परिवार मिलन समारोह व पूर्व अध्यक्ष सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर संस्कार सम्बन्धित जानकारी महिलाओ व पुरूषो के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा पूर्व अध्यक्षो का सम्मान किया गया ।
फतेहपुर स्थित एस बी रिजार्ट्स रिसॉर्ट मे आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ कोटद्वार नगर निगम के मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत ने किया । इस अवसर उन्होने कहा कि कोई भी कार्य करे सम्पर्ण भाव से करे तभी सफलता मिलती है।सम्पर्ण भाव से किये गए कार्य दूरगामी परिणाम देते है।उन्होने कहा कि इस प्रकार के परिवार मिलन होते रहने चाहिए इससे आपस मे संस्कारो का आदान प्रदान तथा मेलजोल बढ़ता है ।
परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने अतिथिओ का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद का उद्देश्य परिवारो मे अच्छे संस्कार पैदा करना है ।
इस अवसर पर सचिव प्रदीप अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक तोताराम पांथरी, सह संयोजक कैलाश चन्द्र अग्रवाल व राजेंद्र जखमोला, महिला संयोजिका बीना मित्तल ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर परिषद के 16 पूर्व अध्यक्षो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर पुरुषो ,महिलाओ व बच्चो के विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे मे सीमा अग्रवाल ,अंजू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, डा•तरूण अग्रवाल, स्वाती अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, रिवान अग्रवाल, वंशिका अग्रवाल, वान्या अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया । वंशिका अग्रवाल ने नृत्य कर सबका मन मोह लिया ।


कार्यक्रम का संचालन तोताराम पांथरी व कैलाश चन्द्र अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया ।


इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सुंदर व सीमा अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल व अंजु अग्रवाल, सह संयोजक कैलाश चन्द्र अग्रवाल व सुनीता अग्रवाल,सह संयोजक राजेन्द्र जखमोला व रीता जखमोला,संयोजक तोताराम पांथरी व गोदाम्बरी पांथरी , राकेश मित्तल व महिला संयोजिका बीना मित्तल, गोपाल बंसल, सेवकराम मानुजा, संजय अग्रवाल व रितु अग्रवाल,मोहन सिंह रावत,अवधेश अग्रवाल , मनोज नैथानी, राकेश वर्मा,गोपाल कुकरेती व वीना कुकरेती,अनूप बड़थ्वाल व मंजू बड़थ्वाल , विष्णु अग्रवाल , महेश गोयल, राकेश ऐरन व सुनीता ऐरन, रमेश सिंघल, सचिन सिंघल, सूरत सिंह रावत, प्रदीप अग्रवाल व सोनिया अग्रवाल , डा• तरूण अग्रवाल व स्वाती अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल,संजय गोयल इत्यादि उपस्थित थे ।
गोपाल बंसल
प्रवक्ता

Related articles

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...

**रिखणीखाल:वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी**

वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी रिखणीखाल।ग्राम पंचायत काण्डा, विकास...

कोटद्वार: बुद्धापार्क सौंदर्यीकरण के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद प्रवेन्द्र रावत ने लगाया पार्षदों की उपेक्षा का आरोप

कोटद्वार। नगर निगम के एक कार्यक्रम में पार्षदों को अपेक्षित सम्मान न मिलने को लेकर असंतोष सामने आया...

*सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार सिंचाई विभाग के अधिकारियों तथा जनता...

सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल सिंचाई योजनाओं और जनता द्वारा नये योजनाओं के प्रस्तावों को लेकर विकास खण्डवार...