*होलिकोत्सव में झलकी उत्तराखण्ड की संस्कृतिलोक गायक श्री सौरभ मैठाणी जी की प्रस्तुतियों ने बांधा समा, समथिंग सोसाइटी के सौजन्य से दुर्गापुरी स्थित एमकेवीएन स्कूल में होली के पावन पर्व पर ‘‘होलिकोत्सव’’ का आयोजन किया गया*

Date:

Share post:

होलिकोत्सव में झलकी उत्तराखण्ड की संस्कृति
लोक गायक श्री सौरभ मैठाणी जी की प्रस्तुतियों ने बांधा समा

डू समथिंग सोसाइटी के सौजन्य से दुर्गापुरी स्थित एमकेवीएन स्कूल में होली के पावन पर्व पर ‘‘होलिकोत्सव’’ का आयोजन किया गया। सामाजिक समरसता के भाव को जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किए गये इस उत्सव में उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं भाईचारे की झलक साफ दिखी। होली मिलन समारोह के द्वारा क्षेत्रीय एवं देश की जनता को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने और आपसी नफरत को भूलाकर, प्रेम से रहने का महत्वपूर्ण संदेश देने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर संस्था संरक्षक श्री प्रकाश चन्द्र कोठारी, आयोजन समिति अध्यक्ष श्री एस.पी. थपलियाल जी एवं समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्तरूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायक श्री सौरभ मैठाणी जी एवं उनकी टीम द्वारा गाए गीतों, ‘‘मैं पहाड़ों कु रैबासी’’, ‘‘वखी मेरू गौं’’ आदि गीतों ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।
इस खास मौके पर डू समथिंग सोसाइटी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें श्री सूरज रमोला जी को राजकीय विद्यालयों में खेल कोचिंग के क्षेत्र में, श्री सार्थक कण्डवाल जी को योग के क्षेत्र में, श्री महताब खान चाँद जी एवं श्री विकास आर्या जी को पत्रकारिता में, श्री कुंज अग्रवाल जी को राजनीति के क्षेत्र में, श्री आकाश बडोला को साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में, श्री देवांश रावत को पशुपालन व कृषि के क्षेत्र में, श्री अरबाज जी को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने, डॉ0 शशांक बलूनी एवं डॉ0 शलभ अग्रवाल जी को चिकित्सा के क्षेत्र में, श्री नवीन बिष्ट जी को शिक्षा एवं लोक संस्कृति के क्षेत्र में, श्री अरूण नेगी जी को आर्मी के फुटबॉल कोच की भूमिका हेतु, श्री रूपवंत ठाकुर को टेबल टेनिस की कोचिंग, श्री अंकुर तोमर जी, श्री आशीष नेगी जी, सुश्री निहारिका सेमवाल जी, श्री आकाश कुंवर जी, श्री सुरेश फुलारा जी, कु0 सिमरन नेगी जी, सुश्री संध्या बौड़ाई, डॉ0 रितु ठाकुर जी, श्री नवीन बिष्ट जी, श्री संदीप बिष्ट जी, श्री गुरप्रीत सिंह जी, कु0 रिमझिम अग्रवाल जी, श्री सुभाष पांडे जी को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ जी ने महोत्सव में शामिल होने व कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए क्षेत्रीय जनता को धन्यवाद दिया। साथ ही आपसी भाईचारे को निभाते हुए होली के पर्व को खुशी और उल्लास से मनाने की बात कही।

कार्यक्रम में पूर्व काबिना मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, श्रीमती हेमलता नेगी, श्रीमती सिन्धु कोठारी, श्रीमती सोनम कोठारी, श्री विपिन जदली, श्रीमती सुनीता नैथानी, श्री सुमन कोटनाला, महेन्द्रपाल सिंह, श्रीमती रंजना रावत, श्री राजेन्द्र प्रसाद अंथ्वाल, श्री अजयपाल सिंह रावत, डॉ0 अनुराग शर्मा, श्री शशि भूषण अमोली, श्रीमती रेखा नेगी, शूरवीर खेतवाल, श्री रोशन बलूनी, श्री पंकज ध्यानी, श्रीमती गायत्री देवी, श्री आशीष नेगी, श्री सुरेन्द्र लाल आर्य, श्री एस. पी. कुकरेती, श्री दीपक कुकरेती, श्री मनीष भट्ट, श्री आर.पी.पंत, श्री जे.पी.ध्यानी, श्री राजेन्द्र बिष्ट, श्री शंकर दत्त गौड़, श्री रिपुदमन सिंह बिष्ट, श्री प्रवेश नवानी, श्रीमती कविता रावत, श्रीमती पुष्पा कोष्टवाल, श्रीमती इन्दु नौटियाल, श्रीमती महिमा उनियाल श्रीमती ज्योति कुलाश्री, श्रीमती स्वेता गोयल, श्रीमती सुनीता नैथानी, श्रीमती नीलम डंगवाल, श्री चिराग कुकरेती, श्री नीतीश कुमार, श्री अरूण असवाल, श्री अतुल बडोला, श्री विवेक सती आदि उपस्थित रहे।

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...