भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत का *अमृतकाल: संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा थलीसैंण द्वारा बैठक का आयोजन*

Date:

Share post:

भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत का अमृतकाल: संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा थलीसैंण द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री आनंद सिंह नेगी जी की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में संकल्प सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष द्वारा विकसित भारत की संकल्पना एवं केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियो के बारे में बताया। एवं संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भूमिका, संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में भी चर्चा की गई कहा गया कि माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लोगों तक अधिक से अधिक लाभ पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा ताकि आम और निचले स्तर के व्यक्ति को योजना का लाभ मिल तभी अंत्योदय का सपना साकार होगा। विश्व में आज देश की स्थिति बहुत ज्यादा मजबूत है पूरे देश में भाजपा के कार्यकाल में सड़कों का जाल बिछा है निरंतर हर क्षेत्र में विकास करने हेतु कार्य किया जा रहे हैं। गरीबों को शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, पानी, बिजली, निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य आदि योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। एवम कहा गया कि प्रत्येक कृषक से संवाद हो तथा गांव का प्रत्येक कृषक स्वावलंबी बने, कृषि के आधुनिकरण से सबको रोजगार मिल सके वह कृषि क्षेत्र में जो भी सुविधा केंद्र या राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है इसकी सुविधा आम जनमानस तक पहुंचे। वर्तमान में सरकार द्वारा स्वरोजगार हेतु अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका अधिक से अधिक लाभ जनता तक पहुंचाएं। उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में DCB के निवर्तमान अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह रावत जी ने विकसित भारत की संकल्पना एवम इसमें हमारी भूमिका पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि श्री पुष्पेंद्र भंडारी, मंडल महामंत्री मनोज रमोला जी, जय सिंह रावत, श्यामचरण ममगाई , रोशन सिंह ,श्याम सिंह रावत, योगेश ममगाई, आशाराम पोखरियाल जी, बालम भंडारी, सुरेंद्र भंडारी, श्याम सिंह, बलबीर सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राकेश ममगाई जी ने किया।

Related articles

*कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित*

कांडा मल्ला में वीरबाला तीलू रौतेली की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित बीरोंखाल। विकासखंड बीरोंखाल के कांडा मल्ला में वीरबाला...

*भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर कालेज कोटद्वार की आर्थिक रूप से...

भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान में बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की मुहिम के अर्न्तगत आर्य कन्या इण्टर...

*कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर*

कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज...