थवाडा-चैबाडा पंपिंग योजना के जल जीवन मिशन की धीमी गति पर लोग संशय में।

Date:

Share post:

रिखणीखाल-

थवाडा-चैबाडा पंपिंग योजना के जल जीवन मिशन की धीमी गति पर लोग संशय में।

रिखणीखाल-नैनीडांडा के गाँवों में हर घर नल,हर घर जल पहुँचाने के लिए शुरू किये गए जल जीवन मिशन की धीमी गति और प्राकृतिक जल स्रोतों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।वर्ष 2019 से शुरू किये गए जल जीवन मिशन के तहत 5 साल यानी 2024 तक हर घर तक जल पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया था।

इसी क्रम में थवाडा-चैबाडा पंपिंग योजना का कार्य भी आरम्भ किया गया,लेकिन इस पंपिंग योजना से अभी तक जलापूर्ति की सम्भावना दूर दूर तक नजर नहीं आती।

वन पंचायत सरपंच द्वारी विनोद मैंदोला का कहना है कि कयी गांवों में अभी तक नल तक नहीं बिछाये गये हैं। ग्राम नावेतल्ली में कुछ हद तक घरों तक नल तो बिछाये गये हैं, लेकिन उन पर जलापूर्ति कब तक होगी।ये कहना अभी जल्दबाजी होगी।नलों के लीकेज का भी निरीक्षण नहीं हुआ। जो गांवों में जल संरक्षण के लिए टैंक बने हैं, वे बिना पानी के फट गये हैं, लीकेज की सम्भावना है।

गांवों में जो प्राकृतिक जल स्त्रोत है, वे भी मरम्मत, रखरखाव सड़क निर्माण कार्य का मलवा आदि से सूख गये हैं या कुछ आख्रिरी सांस ले रहे हैं। जल स्रोतों का लम्बे समय तक जीवित रखना व टिकाऊ होना भी जरूरी है।जल निगम प्रशासन को ठोस प्रयास करना चाहिए। जल संरक्षण की नवीनतम पद्धति का उपयोग किया जाना चाहिए। इसी प्रकार ग्राम द्वारी आदि गांवों में भी घरों तक नल व पाइपलाइन नहीं बिछायी गयी है।इस गाँव में पेयजल की भारी किल्लत है।गर्मियों में पानी की सप्लाई टैंकरों से की जाती है।

अब गर्मियों का सीजन आने ही वाला है।गाँवों में प्राकृतिक जल स्रोत सूख गये हैं। इस पंपिंग योजना का चालू होने का भी संशय बना है कि कब तक चालू होगा या नहीं होगा।

ग्रामीणों की मांग है कि इस पंपिंग योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण करके अविलम्ब पेयजल आपूर्ति करायी जाये।

Related articles

यमकेश्वर:महिलाऔं के खिलाफ अपराध तथा महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

आज बिथ्याणी यम्केश्वर में ब्लाक अध्यक्ष अनिल रतूड़ी की अध्यक्षता में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं...

*कोटद्वार: पश्चिम एशिया में अमेरिका तथा ईरान का युद्ध दुनिया में गरीबी का बन सकता है कारण:ऋषि कण्डवाल सिंचाई राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार*

उत्तराखण्ड सरकार के सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने पश्चिम एशिया में निरंतर गहराते युद्ध और वैश्विक अस्थिरता...

**रिखणीखाल:वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी**

वन्य जीवों द्वारा ग्राम पंचायत के किसी भी तोक में खेती सुरक्षित नहीं…. बिनीता ध्यानी रिखणीखाल।ग्राम पंचायत काण्डा, विकास...

कोटद्वार: बुद्धापार्क सौंदर्यीकरण के उद्घाटन कार्यक्रम में पार्षद प्रवेन्द्र रावत ने लगाया पार्षदों की उपेक्षा का आरोप

कोटद्वार। नगर निगम के एक कार्यक्रम में पार्षदों को अपेक्षित सम्मान न मिलने को लेकर असंतोष सामने आया...