यमकेश्वर:महिलाऔं के खिलाफ अपराध तथा महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Date:

Share post:

आज बिथ्याणी यम्केश्वर में ब्लाक अध्यक्ष अनिल रतूड़ी की अध्यक्षता में कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं 2027 विधान सभा चुनावों के मध्यनजर चुनावी रणनीति विषयक विचार विमर्श हुआ, साथ ही कांग्रेसियों ने देश में बढ़ते डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ने, महंगाई और महिला अत्याचार के विरोध में भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
सभी कांग्रेसियों द्वारा प्रथम बैठक में नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष अनिल रतूड़ी का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर पारित प्रस्तावो में कहा गया कि BLA-2 पार्टी एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों का परिपालन सुनिश्चित करेंगे, ब्लाक में विधान सभा क्षेत्रांतर्गत के बूथ कमेटियों के गठन का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा कर्मठ कार्यकर्ताओं से सामंजस्य स्थापित किया जाय, ब्लाक कार्यकारिणी का गठन पर विचार विमर्श, ब्लाक में प्रकोष्ठों के गठन की प्रक्रिया प्रारम्भ किया जाएगा, आनुषंगिक संगठन महिला कांग्रेस , यूथ कांग्रेस, सेवादल, आदि के गठन के साथ चुनावी सक्रियता सुनिश्चित की जाएगी।
सभी पारित प्रस्तावो को अमली जामा पहनाने और कार्य को धरातल पर उतारने के लिए भी सभी कांग्रेस जन एकजुट होकर सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात कांग्रेसियों ने देश में देश प्रदेश में बढ़ते पेपर लीक पर सरकार की नाकामी, बढ़ती महंगाई, डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों, देश प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचारों, लचर कानून व्यवस्था का विरोध करते हुए प्रदेश एवं केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया।

Related articles

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...