बयानबाजी तक सीमित रह गया सयुंक्त राष्ट्र संघ: ईरान की आतंक परस्त नीति और अमेरिकी दादागिरी का परिणाम दुनिया भर को भुगतना पड़ रहा है: अजय तिवाड़ी (सम्पादकीय)

Date:

Share post:

बयानबाजी तक सीमित रह गया सयुंक्त राष्ट्र संघ: रूस यूक्रेन युद्ध से लेकर वर्तमान में ईरान द्वारा फैलाये गये आतंकवाद की रोकथाम के लिए चल रहे ईरान अमेरिका इजराइल युद्ध को देखें तो विश्व व्यापी संस्था सयुंक्त राष्ट्र संघ के वल एक बयान जारी करने वाली संस्था बनकर रह गयी है। बिगत दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ ने बयान जारी करते हुए कहा कि फारस की खाड़ी में जारी इस युद्ध से लगभग 45 लाख लोगों के जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। यह कहीं ना कहीं वास्तविक भी है होमूर्ज मार्ग से दुनिया भर में तेल का 20 प्रतिशत तेल तथा गैस का निर्यात होता है तथा ईरान अमेरिका युद्ध से इस मार्ग से एलपीजी और पट्रोलियम पदार्थों की आवाजाही प्रभावित हुई है कुछ देशों ने ईरान को भारी मात्रा में पैसे देकर अपने तेल और गैस टैंकर सुरक्षित जाने देने की जुगत लगाई है जिससे कि इन देशों की जनता को राहत मिल सके। पश्चिम ऐशिया में ईरान की आतंकवाद परस्त नीति और उसके साथ अमेरिका की दादागिरी दो सबसे महत्वपूर्ण बिषय हैं, इजराइल को जीने का अधिकार नही और उसके आधार पर निर्दोष यहूदियों के कत्लेआम की लम्बी कहानी हूती, हिजबुल्ला, तथा हमास जैसे आतंकी संगठन बनाने वाले ईरान ने बिगत 35 से अधिक बर्षो से बेगुनाह यहूदियों का कत्लेआम मचा रखा है। जिसका प्रतिकार इजराइल कर रहा है और निश्चित रूप से यहाँ विज्ञान का सिद्धांत योग्यतम् की उत्तरजीविता काम कर रही है लेकिन इजराइल यहाँ मानवीय ढंग से लड़ रहा है आर्थात के वल आतंकवाद और सैनिकों पर हमला कर रहा है दूसरी और ईरान कलस्टर बम और सेजल मिसाइल से मानवीय क्षेत्र पर हमले कर रहा है जिसकी प्रतिक्रिया बडे़ पैमाने पर ईरान कर रहा है। लेकिन होमूर्ज गलियारे से बाधित होने तथा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गलत टैरिफ नीतियों के चलते रूस आदि देशों से आने वाले तेल और गैस की मात्रा प्रभावित हुई है जिसके लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोषी ठहराये जाने चाहिए, कुलमिलाकर ईरान की आतंकवाद समर्थक नीति तथा डोनाल्ड ट्रंप की दादागिरी ने दुनिया भर के लिए गैस और पट्रोलियम पदार्थ की समस्या के मुहाने पर ला खड़ा किया है वहीं सयुंक्त राष्ट्र संघ अमेरिका चीन रूस आदि देशों के नियंत्रण में एक बयान बाजी करने की हैसियत तक सीमित संगठन बन कर रह गया है। सम्पादकीय :अजय तिवाड़ी।

Related articles

कोटद्वार मंडी में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रगतिशील किसान हुए सम्मानित

कोटद्वार। 16 सितंबर 2026 को नवीन मंडी स्थल कोटद्वार में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा दिवस के अंतर्गत...

15 अक्टूबर से UPI के कुछ भुगतानों पर लगेगा शुल्क, क्या ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा बोझ?

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 से ₹2,000 से अधिक के कुछ...

कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

*कोटद्वार रेलवे स्टेशन और अतिक्रमण — खूबसूरत चेहरे पर दाग महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष...

*ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती पब्लिक स्कूल एक गोष्ठी आयोजित की गई*

आज दिनांक 15 /9/2026 को में ग्रामीण संस्था विकास विज्ञान समिति की तरफ से दुर्गापुर क्षेत्र बाल भारती...