पौड़ी: देखें जिला पंचायत, प्रमुख पदों पर कौन और कितने उम्मीदवार मैदान में, 14 अगस्त को कैसे होगा मतदान, कब होगी मतगणना देखें खबर

Date:

Share post:

पौड़ी में पंचायत चुनाव नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर दो तो उपाध्यक्ष पद में चार प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर कुल 87 प्रत्याशी मैदान पर

14 अगस्त को होगा मतदान और उसी दिन होगी मतगणना

    राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत जनपद में पंचायत चुनावों की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से पूरी हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जिला पंचायत मुख्यालय में जमा किए, जबकि क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए नामांकन संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों में दाखिल किये गये।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल 2 और उपाध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। वहीं विकासखंड स्तर पर प्राप्त नामांकनों में पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, खिर्सू, नैनीडांडा, जयहरीखाल, द्वारीखाल, यमकेश्वर, पोखड़ा और एकेश्वर में प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पदों पर अधिकांश स्थानों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। पाबौ ब्लॉक में सभी तीन पदों पर केवल एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है, जबकि रिखणीखाल में प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर तीन-तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। जबकि थलीसैंण, बीरोंखाल और दुगड्डा में प्रमुख और ज्येष्ठ उप प्रमुख पदों पर दो–दो तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर एक–एक प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

नामांकन पत्रों की जांच आज अपराह्न 3:30 बजे से कार्यावधि समाप्ति तक की जायेगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 12 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक निर्धारित है। मतदान 14 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा तथा मतगणना की प्रक्रिया मतदान समाप्त होते ही प्रारंभ कर दी जायेगी।

Related articles

*नेटवर्किंग साइट्स में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी जल्द.. बलूनी*

नेटवर्किंग साइट्स में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी जल्द.. बलूनी गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में...

*छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 : नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी*

छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 : नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कोटद्वार, 26...

*गाय,स्वान,कौवे को श्राद्ध में भोजन क्यों करवाया जाता है? श्राद्ध का महात्म्य : ऋषि कण्डवाल ( विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार में राज्य मंत्री हैं)*

*गाय,स्वान,कौवे को श्राद्ध में भोजन क्यों करवाया जाता है? *पितरों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने से संबंधित श्राद्ध...

सेवा संकल्प अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

यमकेश्वर। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैण में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का...