चौबट्टाखाल:एकेश्वर शिव मन्दिर कल्याण समिति द्वारा एकेश्वर महादेव मन्दिर मे भव्य भजन संध्या का अयोजन, सन्देश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था (रजि0) संजय सिंह रावत व साथी कलाकारों ने भजनों, जागरों व सांस्कृतिक कार्यक्रमो की शानदार प्रस्तुतियां दीं

Date:

Share post:

चौबट्टाखाल विधान सभा के अन्तर्गत एकेश्वर शिव मन्दिर कल्याण समिति द्वारा एकेश्वर महादेव मन्दिर मे भ्व्य भजन संध्या व भंडारे का अयोजन किया गया ।

साथ ही संस्कृति विभाग देहरादून द्वारा आमंत्रित टीम सन्देश कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था (रजि0) संजय सिंह रावत व साथी कलाकारों ने भजनों, जागरों व सांस्कृतिक कार्यक्रमो की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वन्दना से किया गया। तत्पश्चात भजन गायक संजय सिंह रावत ने सरस्वती वन्दना दीप जलाए जो गीतों के मैंने, गणपति गणेश जी पिता शिव शंकर च उत्तराखंड कू, मेरे यार को मनादे वो प्यार फिर जगा दे, बाबा महाबगढ़ बल तेरी और एक लोटा जल का मेरे भोले को चढ़ा देना,जैसे भजनों पर भक्त झूमकर थिरके

। उसके बाद मनीष लखेड़ा ने बंसी बाजे दे, कैलाशू मां रेंदा शम्भू भोलेनाथ, रजी खुशी राखी और मीरा बिष्ट ने हिमवंत देश होला त्रिजुगीनारायण, मेरु कुटुम्ब परिवार राजी रखी मां जैसे भजनों ने खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर संगीत पक्ष में कीबोर्ड सुनील राणा, ढोलक पर दीपक पाल, ऑक्टोपैड पर पुनीत थापा हुड़के पर ऋषि ध्यानी ने संगत दी। इस अवसर पर सुन्दर मनमोहक झांकियां को भी जनता ने खूब सराहा। इस अवसर पर मन्दिर समिति के वर्तमान अध्यक्ष कुलदीप किशोर जोशी , पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जदली, सुनील रावत उपाध्यक्ष, तेजपाल पंवार सचिव, हरीश चंद बडोला कोषाध्यक्ष, हरि ओम पांडेय, विशाल नेगी, सुनील कोटनाला व पूजा समेत अन्य कई भक्तजन उपस्थित रहे

Related articles

*कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर*

कोटद्वार में 16 अगस्त को रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर भर्ती का अवसर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज...

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा...

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और...

रितेश शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर, कोटद्वार में अमर शहीद मनदीप सिंह रावत जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि...

कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विगत तीन वर्षों से अमर शहीद की पुण्यतिथि के अवसर...

*रिखणीखाल:प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का* ***अजय तिवाड़ी****

प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का…. केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई मनरेगा से संशोधित जीवीजीरामजी योजना...