वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम
मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में वन्देमातरम् सामूहिक गायन कार्यक्रम बड़े धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम प्रारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चन्दन सिंह जी एवं अतिथि गणों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
सर्वप्रथम ठीक प्रातः 11:00 बजे विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावको, अतिथि गणों एवं पूरे विद्यालय आचार्य परिवार द्वारा वन्देमातरम् को गाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक श्रीमान कैलाश चन्द्र अग्रवाल जी, विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान विष्णु कुमार अग्रवाल जी, विद्यालय के उपाध्यक्ष श्रीमान मोहन सिंह रावत जी, एवं प्रबन्ध समिति के संरक्षक श्रीमान गोपाल कृष्ण जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अधिकारी श्रीमान गोपाल कृष्ण जी एवं कार्यक्रम साक्षी श्रीमान विष्णु कुमार अग्रवाल जी एवं इस कार्यक्रम के आज के अध्यक्ष श्रीमान कैलाश चन्द्र अग्रवाल जी रहे।
इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में कुसुम चौहान जी, दिनेश चन्द्र जुयाल जी, शशिमोहन उनियाल जी, राजदीप माहेश्वरी जी, कैलाश वेदी जी, पी०एल० खन्तवाल जी, चन्द्रमोहन चौधरी जी, रतन लाल वर्मा जी, दीपक जदली जी, हरीश रावत जी, ज्योति सिंह जी, सुरेन्द्र जी, शम्भू प्रसाद मंमगांई जी, सरोजनी कुकरेती जी, गौरव जी, हेमेंद्र जी, अमन जी, गोपाल कृष्ण बडथ्वाल जी, बलवान सिंह जी, हरीश खर्कवाल जी, राजेश रावत जी, विपुल उनियाल जी, सचिन जी, दलजीत जी, रामलाल जी एवं अभिभावक बन्धु तथा विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जी द्वारा वन्देमातरम् का हिन्दी अर्थ बताया गया तथा उन्होंने बताया कि वन्देमातरम् स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा है, वन्देमातरम् बंकिम चन्द्र चटर्जी जो एक उपन्यासकार थे, उनके द्वारा उनकी पुस्तक ‘आनन्दमठ’ में लिखा गया है। वन्देमातरम् एक राष्ट्रीय गीत है इसमें भारत देश को माता के रूप में माना जाता है। 1905 में बंगाल रंगपुर में 200 छात्रों पर 5रू0 का जुर्माना लगाया गया कि उन्होंने वन्देमातरम् गीत गाया। इसके साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चन्दन सिंह जी द्वारा यह बताया गया कि भारत माता एक परिवार के रूप में है।
कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमन कैलाश चन्द्र अग्रवाल जी द्वारा सभी आगन्तुक बन्धुओं एवं विद्यालय परिवार का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न की घोषणा की गयी। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं आगन्तुक उपस्थित रहे।
