थलीसैण: नगर पंचायत थलीसैंण में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया -आशा राम पोखरियाल संवाददाता

Date:

Share post:

आज नगर पंचायत थलीसैंण में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री आनंद सिंह नेगी जी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्ज्वलित करके मंडल अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत श्री दीपक प्रताप, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर श्री सतेंद्र सेमवाल,पार्षद श्री दलीप नेगी,जी ने किया। इस अवसर मंडल अध्यक्ष श्री आनंद सिंह नेगी जी ने योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जब सम्पूर्ण विश्व योग की शरण में आकर शांति, संतुलन और स्वास्थ्य की कामना कर रहा है, तब भारत की तपस्वी परंपरा का यह अनमोल उपहार पुनः मानवता का मार्गदर्शक बन उठा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी के अथक प्रयासों से योग ने वैश्विक स्तर पर को पहचान प्राप्त की है वह भारत की आत्मा का सच्चा प्रतिनिधित्व है। योग अब भारत का नहीं, विश्व मानवता का पथ है। इसी पुण्य अवसर पर आज थलीसैंण में आयोजित 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में सहभागिता कर आत्मा में गहन शांति का अनुभव हुआ।

इस अवसर पर योगा के ट्रेनर श्री मनमोहन सिंह नेगी जी ने सभी प्रतिभागियों को योग, आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि योगा अभ्यास करवाया और इसके महत्ता को गहन रूप से समझाया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम “Yoga for One Earth, One Health” एक अत्यंत सारगर्भित संदेश है, जो हमें यह बोध कराता है कि जब मनुष्य स्वयं में संतुलित होता है, तभी वह धरती और समस्त सृष्टि के प्रति संवेदनशील हो पाता है। योग केवल व्यक्तिगत साधना नहीं, यह वैश्विक संतुलन की आधारशिला है।

स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर श्री सतेंद्र सेमवाल जी ने कहा कि विद्यालय के प्रांगण में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि आज की पीढ़ी योग को केवल क्रिया नहीं, संस्कार के रूप में स्वीकार कर रही है। यह दृश्य भारत के सांस्कृतिक जागरण का प्रमाण था — क्रांति बिना शोर के, बदलाव बिना संघर्ष के। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत श्री दीपक प्रताप जी ने आम जन मानस को अपने जीवन में योग और स्वच्छता को नियमित रूप से लागू करने की अपील की। और पिछले वर्षों से इस कार्यक्रम को लगातार सफल बनाने हेतु कुछ प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।


इस अवसर पर कार्यक्रम में पार्षद श्री दलीप सिंह नेगी जी, मीडिया संयोजक श्री आशाराम पोखरियाल जी, रोशन सिंह, बलबीर सिंह, श्याम सिंह, एवम अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगा ट्रेनर श्री मनमोहन सिंह नेगी जी ने किया।

Related articles

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त...

*राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर होगी गहन चर्चा*।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर...

*सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .आलेख महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति* *अलग खबर डाटकाम*

सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .. वर्दी उसने नहीं पहनी, लेकिन सबसे लंबी लड़ाई उसी की है ...

*स्वच्छता: व्यक्ति से राष्ट्र तक का अनुशासन पर्वएक शैक्षिक एवं सामाजिक चिंतनलेखक: राजीव थपलियाल, प्रधानाध्यापकरा.प्रा.वि. मेरूड़ा, विकासखंड – जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल*

स्वच्छता: व्यक्ति से राष्ट्र तक का अनुशासन पर्वएक शैक्षिक एवं सामाजिक चिंतनलेखक: राजीव थपलियाल, प्रधानाध्यापकरा.प्रा.वि. मेरूड़ा, विकासखंड -...