*थलीसैण:थलीसैंण में हुई महिला की हत्या का पौड़ी पुलिस ने चन्द घण्टों में किया पर्दाफाश* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

थलीसैंण में हुई #महिला की #हत्या का पौड़ी पुलिस ने #चन्द_घण्टों में किया #पर्दाफाश।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना थलीसैंण पुलिस टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में वैज्ञानिक व ठोस साक्ष्यों का संकलन करने के साथ-साथ गोपनीय रूप से पूछताछ कर कुशल पतारसी सुरागरसी की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 11.01.2025 को अंजली देवी का जन्मदिन था जन्मदिन को मनाने के लिए अंजली का प्रेमी दीपक कुमार जो कि वहीं पास में रहता है रात्रि में अंजली के घर आया, वापस जाते समय अंजली की सास (मृतका सुरेशी देवी) ने दीपक को अंजली के कमरे से बाहर निकलते देखा तो उसने शोर मचा दिया जिस पर दीपक व अंजली ने सुरेशी देवी का मुंह व गला दबाने के अलावा सिर पर ईंट मारकर रात्रि में ही हत्या कर दी। पौड़ी पुलिस ने संदिग्ध रूप से हुई महिला की हत्या के सम्बन्ध में मृतक महिला की बहु अंजलि व बहु के साथ अवैध सम्बन्ध रखने वाले व्यक्ति दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। जिनको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है । पुलिस टीम के अलावा जनपद की मोबाइल फॉरेन्सिक यूनिट श्रीनगर द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया गया।
पुलिस टीम
Si सुनील पंवार
Asi तनवीर अहमद
Lc कुसुम असवाल
C राज सिंह
C जसवंत सिंह

Related articles

*एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण*”16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और वय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की हुई जांच*

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण 16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और...

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया...

*रिखणीखाल:रिखणीखाल डेरियाखाल कोटद्वार मोटर मार्ग पर ढाबखाल के निकट घोड़ीखाल में स्कवर धंसने से यातायात बंद, लोनिवि लैंसडाउन की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल*

रिखणीखाल डेरियाखाल कोटद्वार मोटर मार्ग पर ढाबखाल के निकट घोड़ीखाल में स्कवर धंसने से यातायात बंद, लोनिवि लैंसडौन...

रिखणीखाल विकास खण्ड के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में मनाया गया प्रवेशोत्सव..

प्रखण्ड रिखणीखाल के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में मनाया गया प्रवेशोत्सव.. प्रखण्ड रिखणीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी...