नैनीताल:घुघते त्योहार का पर्व भी अपने आप मे सबसे निराला है। दीपा पांडे*। *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

स्थान। नैनीताल।

। घुघते त्योहार का पर्व भी अपने आप मे सबसे निराला है। दीपा पांडे।

रिपोर्ट। ललित जोशी /हर्षित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल समेत पूरे उत्तराखण्ड़ में घुघते पर्व को बड़ी चाव के साथ मनाते हैं। इस अवसर पर नैनीताल निवासी शिक्षिका दीपा पांडे ने विस्तार से एक भेंट में जिला संवाददाता ललित जोशी को बताया किस तरह से घुघते व खुजर बनाये जाते हैं। इनका बच्चे किस तरह प्रयोग करते हैं। नैनीताल सरोवर नगरी ही नही अपितु पूरे भारत वर्ष में इस त्योहार को अलग अलग ढंग से मनाया जाता है। दीपा पांडे ने बताया सबसे पहले आटा व सूजी को मिक्स किया जाता है। उसमें तिल, गोले का बुरादा, अजवाइन, सोप के साथ ही गुड़ के पाक को मिलाया जाता है साथ ही घी को भी मिलाया जाता है। जिससे सॉफ्ट हो जाते हैं। साथ ही तरह तरह के घुघते के साथ साथ बेट बोल, तलवार , सिरानी, दाड़िम का फूल आदि बनाकर सुबह उठते ही छोटे छोटे बच्चों द्वारा कौओं को बुलाया जाता है ओर देर रात बच्चे अपने लिये माला आदि बनाते हैं जिसमें घुघते, मुमफली, संतरे आदि लगाकर आवाज लगाते हैं। काले कौवा काले घुघूती माला खाले ले कौवा पूरी मुझे दे जा सोने की छुरी, ले कौवा बड़ा मुझे दे जा सोने का घड़ा इस तरह से बच्चों में एक अलग ही उत्साह होता है।

Related articles

*कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार का छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित इस तिथि को होगा मतदान*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2o26 - 27 का कार्यक्रम जारी करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य...

पोखटा ग्राम सभा में सिंचाई संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण, वरिष्ठ नागरिकों व बूथ पदाधिकारियों का सम्मान

द्वारीखाल। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक की किंनशुर न्याय पंचायत अंतर्गत पोखटा ग्राम सभा में विभिन्न कार्यक्रमों...

सिंचाई राज्यमंत्री से मिले सिंचाई विभाग के वेलदार, मानदेय बढोत्तरी सहित अन्य मांगो को लेकर सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल को सौंपा ज्ञापन

सिंचाई राज्यमंत्री से मिले सिंचाई विभाग के वेलदार मानदेय बढोत्तरी सहित अन्य मांगो को लेकर सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि...

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति..

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति.. कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व...