नौ पुलिसकर्मियों को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Date:

Share post:

तमिलनाडु की मदुरै सेशन कोर्ट ने सोमवार को सथानकुलम कस्टोडियल डेथ केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई। कोर्ट ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ बताया। कहा कि अत्यधिक बर्बरता और सत्ता के दुरुपयोग का मामला है।

कोर्ट ने सभी दोषियों को मृतकों के परिजन को 1 करोड़ 40 लाख रुपए मुआवजा देने को कहा। यह मामला 2020 का है। छह साल तक सुनवाई चली। इस मामले में कुल 10 आरोपी थे। एक की कोविड के दौरान मौत हो गई।

दरअसल,19 जून 2020 को पुलिस ने मोबाइल कारोबारी पी. जयराज (59) और उनके बेटे जे. बेनिक्स (31) को हिरासत में लिया था। आरोप था कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दुकान खुली रखी थी। दोनों को सथानकुलम पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

वहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जहां कुछ ही दिनों में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों के साथ थाने में रातभर मारपीट की गई। उनके शरीर पर गंभीर चोट और खून बहने के निशान थे।

मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य की CB-CID से लेकर CBI को सौंपी गई थी। एजेंसी ने एक इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

जांच के दौरान एक महिला कांस्टेबल ने बयान दिया कि पिता-पुत्र को पूरी रात पीटा गया था। थाने में टेबल और लाठियों पर खून के निशान थे। यह गवाही मामले में अहम सबूत बनी।

Related articles

*श्राद्ध का भोजन क्या सच में पितृों को प्राप्त होता है, माता सीता द्वारा दिया गया श्राद्ध भोज तो उन्होंने क्या देखा:संकलन ऋषि कण्डवाल...

सीता माता द्वारा दिया श्राद्ध भोज....भगवान श्रीकृष्ण से पक्षीराज गरुड़ ने पूछा- हे प्रभु ! पृथ्वी पर लोग...

*कोटद्वार: अवैध रूप से चल रहे दो मदरसौं को किया गया सील, लकड़ीपडाव व नजीबाबाद रोड पर संचालित हो रहे थे मदरसे*

जिलाधिकारी के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर प्रशासन का छापा, मदरसे सील सूचना/कोटद्वार/22 सितंबर, 2026:मुख्यमंत्री पुष्कर...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार का छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित इस तिथि को होगा मतदान

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2o26 - 27 का कार्यक्रम जारी करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य...

पोखटा ग्राम सभा में सिंचाई संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण, वरिष्ठ नागरिकों व बूथ पदाधिकारियों का सम्मान

द्वारीखाल। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक की किंनशुर न्याय पंचायत अंतर्गत पोखटा ग्राम सभा में विभिन्न कार्यक्रमों...