रिखणीखाल विकास खण्ड के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में मनाया गया प्रवेशोत्सव..

Date:

Share post:

प्रखण्ड रिखणीखाल के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में मनाया गया प्रवेशोत्सव..

प्रखण्ड रिखणीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी में नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा एक में त्रीणि छात्र छात्राओं का नामांकन कर अभिभावकों एस एम सी सहित प्रवेशोत्सव मनाया गया। गौरतलब है कि विद्यालय में विगत सत्र में 28 बच्चे नामांकित थे जिनमें से 10बच्चों ने पांचवीं उत्तीर्ण कर ली। विद्यालय में इस अवसर पर शैक्षिक गतिविधियों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संगीतमय प्रार्थना सभा, नैतिक शिक्षा, व्यायाम योग शिक्षा,कला, अतिरिक्त कक्षा शिक्षण,संगीत,खेल, प्रतियोगी परीक्षाओं समेत विविध रचनात्मक, क्रियाकलापों आदि से आनन्द भरी वातावरण तैयार किया जाता रहा है। जिससे शिक्षण व मानवीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा से बेहतर भविष्य को प्रयास किए जाते रहे हैं।इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों व अभिभावकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया व पुस्तक वितरण के साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया। संकुल समन्वयक सुदीप आर्य द्वारा विभागीय गतिविधियों की जानकारी तथा विद्यालय की भौतिक, शैक्षिक उत्तरोत्तर प्रगति के लिए द्वय अध्यापकों व एस एम सी की सराहना की।एस एम सी अध्यक्ष अनीता देवी, प्रकाश रावत,लक्ष्मण सिंह गुसाईं, भारत सिंह रावत, लक्ष्मी देवी समेत विद्यालय के अध्यापक बिष्णुपाल सिंह नेगी व डॉ अम्बिका प्रसाद ध्यानी मौजूद रहे।विगत वर्षों की उपलब्धियों को उजागर किया गया

Related articles

*श्राद्ध का भोजन क्या सच में पितृों को प्राप्त होता है, माता सीता द्वारा दिया गया श्राद्ध भोज तो उन्होंने क्या देखा:संकलन ऋषि कण्डवाल...

सीता माता द्वारा दिया श्राद्ध भोज....भगवान श्रीकृष्ण से पक्षीराज गरुड़ ने पूछा- हे प्रभु ! पृथ्वी पर लोग...

*कोटद्वार: अवैध रूप से चल रहे दो मदरसौं को किया गया सील, लकड़ीपडाव व नजीबाबाद रोड पर संचालित हो रहे थे मदरसे*

जिलाधिकारी के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर प्रशासन का छापा, मदरसे सील सूचना/कोटद्वार/22 सितंबर, 2026:मुख्यमंत्री पुष्कर...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार का छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित इस तिथि को होगा मतदान

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2o26 - 27 का कार्यक्रम जारी करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य...

पोखटा ग्राम सभा में सिंचाई संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण, वरिष्ठ नागरिकों व बूथ पदाधिकारियों का सम्मान

द्वारीखाल। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक की किंनशुर न्याय पंचायत अंतर्गत पोखटा ग्राम सभा में विभिन्न कार्यक्रमों...