ख्यातिप्राप्त शिक्षक महेन्द्र सिंह राणा ने एक बार फिर किया उत्तराखण्ड का नाम रोशन , नेशनल बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित हुए

Date:

Share post:

रमन साइंस एंड टेक्नोलॉजी,एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय काउंसलिंग आफ यंग साइंटिस्ट के तत्वाधान में पांचवा भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी महोत्सव मैकरो विजन अकादमी बुरहानपुर (म.प्र.) में आयोजित किया गया।इस विज्ञान महोत्सव में देश भर के बच्चों व शिक्षको ने विभिन्न विज्ञान सम्बन्धित माॅडल क्रियाविधी,क्विज आदि प्रतियोगितायों में प्रतिभाग किया।महोत्सव में देशभर से चयनित शिक्षकों को नेशनल बेस्ट साइंस टीचर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कोटद्वार निवासी व वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर में कार्यरत शिक्षक महेन्द्र सिंह राणा को विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों व विज्ञान के प्रचार-प्रसार में किए योगदान के लिए इसरो के पूर्व वैज्ञानिक व डाॅ अब्दुल कलाम के साथ काम कर चुके डॉ. जे.जे रावल व अन्य वैज्ञानिको के हाथो नेशनल बेस्ट साइंस टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।महेन्द्र ब्लॉक विज्ञान,राष्ट्रीय बाल विज्ञान,यूसर्क विज्ञान चेतना केंद्र, विद्यार्थी विज्ञान मंथन,इन्स्पायर अवार्ड समन्वयक, राष्ट्रीय बाल गणित अकादमी उत्तराखंड निदेशक की जिम्मेदारी भी देख रहे है। महेन्द्र राणा की इस उपलब्धि पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ.सुरेन्द्र सिंह नेगी,प्रधानाचार्य गोपाल सिंह व पूर्व प्रधानाचार्य बीरेन्द्र गिरी व समस्त स्टॉफ ने प्रसन्न्ता व्यक्त की है।महेन्द्र राणा अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर चुके हैं।इनको इससे पूर्व उत्कृष्ठ शिक्षक पुरस्कार, उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान, यूसर्क विज्ञान प्रसार सम्मान आदि प्राप्त कर चुके है।

Related articles

*कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार का छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित इस तिथि को होगा मतदान*

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2o26 - 27 का कार्यक्रम जारी करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य...

पोखटा ग्राम सभा में सिंचाई संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण, वरिष्ठ नागरिकों व बूथ पदाधिकारियों का सम्मान

द्वारीखाल। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक की किंनशुर न्याय पंचायत अंतर्गत पोखटा ग्राम सभा में विभिन्न कार्यक्रमों...

सिंचाई राज्यमंत्री से मिले सिंचाई विभाग के वेलदार, मानदेय बढोत्तरी सहित अन्य मांगो को लेकर सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल को सौंपा ज्ञापन

सिंचाई राज्यमंत्री से मिले सिंचाई विभाग के वेलदार मानदेय बढोत्तरी सहित अन्य मांगो को लेकर सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि...

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति..

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति.. कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व...