*अमेरिका ईरान के बीच दो सप्ताह का युद्ध विराम! डोनाल्ड ट्रंप ने कराई विश्वव्यापी अमेरिका की बेइज्जती* *अजय तिवाड़ी*

Date:

Share post:

अमेरिका ईरान के बीच दो सप्ताह का युद्ध विराम! डोनाल्ड ट्रंप ने कराई विश्वव्यापी अमेरिका की बेइज्जती: अमेरिका तथा ईरान के बीच युद्धविराम निश्चित रूप से ईरान के मान को बढ़ा गया जबकि तथाकथित विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेना का दम्भ भरने वाले डोनाल्ड ट्रंप तथा अमेरिका का बुरी तरह मानमर्दन हो गया। डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्ध विराम से अमेरिका की प्रतिष्ठा पर बहुत बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है , ईरान के साथ वार्ता के बीच उस पर हमला करना बार बार केवल और केवल धमकियों से ईरान को डराने की कोशिश करने तक डोनाल्ड ट्रंप रह गये जबकि ईरान ने मिडिल ईस्ट के सभी अमेरिकी बेसों पर हमले करके अमेरिका की विश्व के सबसे ताकतवर देश होने की हवा निकाल दी तथा अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप की विश्वसनीयता की भी हवा निकाल कर रख दी है। कुल मिलाकर अमेरिका के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप विश्व स्तर पर एक केवल धमकी बाज नेता के साथ ही उसकी सेना के सूपर पावर होने की ईरान ने हवा निकाल दी है। दो हफ्ते का यह युद्ध विराम चीन और पाकिस्तान के द्वारा कराया गया है, अमेरिका ईरान के बीच इस युद्ध और युद्धविराम ने अमेरिका की इज्जत पर बट्टा लगा दिया है जिसका दोष आने वाले समय में केवल और केवल डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर जायेगा जिनकी अनिश्चित सोच केवल और केवल धमकियों के सहारे ईरान को डराने की असफल चाल ने विश्व स्तर पर अमेरिका की छवि पर भारी आघात कर दिया है जिसकी भरपाई विश्व स्तर पर कभी नही हो पायेगी। अमेरिका ईरान युद्ध से दुनिया भर में आर्थिक संकट के साथ ही गैस और तेल की किल्लत हो गई विश्व ऊर्जा व्यवस्था चरमरा गई अब दुनिया भर के देश अमेरिका से सवाल करेंगे कि जब युद्धविराम ही करना था तो बिना परिणामों को हासिल किए युद्ध विराम क्यों किया । अमेरिका ईरान युद्ध से ईरान को होमुर्ज स्ट्रेट आतंक प्रसार के लिए एक अकूत खजाने के रूप में मिल गया है इस धन से ईरान हूती हिजब्बुला और हमास को फिर फंड देकर और हथियार देकर ताकतवर बनायेगा जो इजराइल के लिए परस्थितियों को और कठिन बनायेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की स्वयं की विश्वसनीयता तथा अमेरिका की प्रतिष्ठा को इस युद्व ने बहुत बड़ी क्षति पंहुचा दी है और रूस और चीन का भविष्य में दुनिया पर सुपर पावर के रूप में स्थापित होने की स्थिति तैयार हो गई है। अब सवाल खड़ा होता है कि इस युद्ध के हासिल क्या है तो ईरान ने निश्चित रूप से अपने बडे़ नेता जिसमें आयतुल्लाह खमेनी से लेकर उसके बडे़ कमांडर मारे गये तो अमेरिका ने मध्य पूर्व पर स्थापित अपने बेस को नष्ट करवा दिया, होमुर्ज स्ट्रेट को ईरान के लिए मोटी कमाई का साधन बना दिया दुनिया को अब लगभग दुगने दाम पर गैस और तेल मिलेगा। कुल मिलाकर अमेरिका ने दुनिया भर को आर्थिक संकट ऊर्जा संकट मे फंसा दिया जिसका असर विश्व बिरादरी मंहगाई के रूप में भुगतेगी। अजय तिवाड़ी।।

Related articles

*श्राद्ध का भोजन क्या सच में पितृों को प्राप्त होता है, माता सीता द्वारा दिया गया श्राद्ध भोज तो उन्होंने क्या देखा:संकलन ऋषि कण्डवाल...

सीता माता द्वारा दिया श्राद्ध भोज....भगवान श्रीकृष्ण से पक्षीराज गरुड़ ने पूछा- हे प्रभु ! पृथ्वी पर लोग...

*कोटद्वार: अवैध रूप से चल रहे दो मदरसौं को किया गया सील, लकड़ीपडाव व नजीबाबाद रोड पर संचालित हो रहे थे मदरसे*

जिलाधिकारी के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर प्रशासन का छापा, मदरसे सील सूचना/कोटद्वार/22 सितंबर, 2026:मुख्यमंत्री पुष्कर...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार का छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित इस तिथि को होगा मतदान

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2o26 - 27 का कार्यक्रम जारी करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य...

पोखटा ग्राम सभा में सिंचाई संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण, वरिष्ठ नागरिकों व बूथ पदाधिकारियों का सम्मान

द्वारीखाल। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक की किंनशुर न्याय पंचायत अंतर्गत पोखटा ग्राम सभा में विभिन्न कार्यक्रमों...