कोटद्वार:राष्ट्रीय सेवा योजना जनपद पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में आधारशिला रक्तदान समूह कोटद्वार के सहयोग से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कण्वघाटी द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ

Date:

Share post:


राष्ट्रीय सेवा योजना जनपद पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में आधारशिला रक्तदान समूह कोटद्वार के सहयोग से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कण्वघाटी द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जिसमें 35 रकतदानियों ने प्रथम बार रक्तदान किया। शिविर में 112 रक्तदानियों ने पंजीकरण कराया गया।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कण्वघाटी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ श्री दलजीत सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू देवी द्वारा रक्तदान कर किया गया। यह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर परिवर्तन चैरिटेबल रक्त केंद्र ऋषिकेश एवं आधारशिला रक्तदान समूह कोटद्वार के सहयोग से आयोजित किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी एवं समन्वयक पौड़ी परितोष रावत आधारशिला रक्तदान समूह के हिमांशु द्विवेदी, दलजीत सिंह, कार्यक्रम अधिकारी राकेश मोहन ध्यानी, प्रधानाचार्य डॉ0 रमाकांत कुकरेती, शंकर बहादुर , गिरिराज सिंह रावत , परिणीता कंडवाल उपस्थित रहे। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई भागवत ग्लोबल यूनिवर्सिटी झंडीचौड, राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी,श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कोटद्वार,का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कंडाघाट के प्रधानाचार्य डॉक्टर रमाकांत कुकरेती श्री उमेश चंद्र श्री दलजीत सिंह श्रीमती मंजू देवी दो हर्षित शर्मा श्री राजेंद्र पाल सहित स्वयं सेवी एवं उनके अभिभावक शामिल रहे।
परितोष रावत
9837890775

Related articles

डॉ पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के...

*एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण*”16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और वय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की हुई जांच*

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण 16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और...

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना

एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया स्थापना दिवसहवन-पूजन कर की सभी की सुख-समृद्धि की कामना एमकेवीएन स्कूल दुर्गापुरी ने मनाया...

*रिखणीखाल:रिखणीखाल डेरियाखाल कोटद्वार मोटर मार्ग पर ढाबखाल के निकट घोड़ीखाल में स्कवर धंसने से यातायात बंद, लोनिवि लैंसडाउन की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल*

रिखणीखाल डेरियाखाल कोटद्वार मोटर मार्ग पर ढाबखाल के निकट घोड़ीखाल में स्कवर धंसने से यातायात बंद, लोनिवि लैंसडौन...