बाबा नीम करौली महाराज की मूर्ति दर्शन के लिए पर्यटकों का जन सैलाब सुबह से उमड़ पड़ा।।

Date:

Share post:

।। बाबा नीम करौली महाराज की मूर्ति दर्शन के लिए पर्यटकों का जन सैलाब सुबह से उमड़ पड़ा।।

रिपोर्ट। ललित जोशी / हर्षित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से मात्र 15 किलोमीटर दूर नैनीताल अल्मोड़ा के मार्ग में बसा कैची धाम मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की भक्ति से गुलजार हो रहा है।
सुबह से ही पर्यटकों व स्थानीय लोगों का बाबा नीम करौली महाराज की मूर्ति के दर्शन की एक झलक पाने के लिए भक्तों की अपार भीड़ देखी जा रही है।
यहाँ बता दें अगर आज 15 साल पहले की बात करें तो महाराज नीम करौली धाम मंदिर में इतनी भीड़ कभी नही होती थी।
15 जून को नीम करौली महाराज स्थापना दिवस पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता था एक दो दिन बाद हल्के हल्के कम हो जाता था। पर आज की अगर हम बात करें तो जो भी पर्यटक नैनीताल व उसके आसपास घूमने के लिए आ रहा है तो एक बार जरूर महाराज नीम करौली धाम मंदिर जाकर बाबा की मूर्ति के दर्शन जरूर कर रहा है। इसका मुख्य कारण यह भी है वीआईपी, व वीवीआईपी का मंदिर में दर्शन करना। सुबह से ही जब लोग इतनी ठंड में विस्तर ओढ़ कर अपने कमरों व होटल में दुबके रहते हैं । कुछ पर्यटक सैकड़ों की संख्या में बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करने कैची धाम पहुँच जा रहे हैं। पर्यटकों के आवागमन से कई बार सड़कों पर जाम की स्थिति भी पैदा हो जा रही है। जो भी कुल मिलाकर पर्यटकों के आने जाने से स्थानीय लोगों का रोजगार काफी अच्छा चल रहा है।

Related articles

पोखटा ग्राम सभा में सिंचाई संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण, वरिष्ठ नागरिकों व बूथ पदाधिकारियों का सम्मान

द्वारीखाल। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक की किंनशुर न्याय पंचायत अंतर्गत पोखटा ग्राम सभा में विभिन्न कार्यक्रमों...

सिंचाई राज्यमंत्री से मिले सिंचाई विभाग के वेलदार, मानदेय बढोत्तरी सहित अन्य मांगो को लेकर सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल को सौंपा ज्ञापन

सिंचाई राज्यमंत्री से मिले सिंचाई विभाग के वेलदार मानदेय बढोत्तरी सहित अन्य मांगो को लेकर सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि...

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति..

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति.. कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व...

*आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*...

युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी...