राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के पंचम दिवस् में ‘नशा मुक्त संस्कार युक्त उत्तराखंड’ थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया | आज

Date:

Share post:

राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में नशा मुक्ति पर कार्यक्रम |
आज दिनांक 13 जनवरी 2025 दिन सोमवार को राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के पंचम दिवस् में ‘नशा मुक्त संस्कार युक्त उत्तराखंड’ थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया | आज के दिन का शुभारम्भ योग के द्वारा किया गया | योग का विशेष शिविर प्रसिद्ध योगाचार्या र्श्रीमति इंदू नौटियाल जी के तत्वाधान में लगाया गया | इंदू नौटियाल जी ने सभी छात्र /छात्राओं को प्राणायाम, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, मयूरासन, चक्रासन आदि अनेक महत्वपूर्ण योगासन करवाए तथा उनका जीवन में महत्व भी बताया | योग के पश्चात छात्र/ छात्राओं ने मिलकर नाश्ता तथा दिन का भोजन तैयार किया | राष्ट्रिय सेवा योजना के स्वयंसेवी मनोज तथा अमन डोबरियाल ने राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज कण्व घाटी कोटद्वार में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया| बौद्धिक सत्र से पूर्व राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के पूर्व प्राचार्य प्रो. विजय कुमार अग्रवाल जी ने अचानक से आकर सभी को प्रसन्न कर दिया उन्होंने सभी का हाल जाना तथा अपना व्याख्यान भी दिया तथा अपने साथ लाए हुए बिस्कुट वितरित किए | आज के कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र मैं मुख्य अतिथि जाने माने समाजसेवी श्री प्रकाश चंद कोठारी जी रहे | श्री कोठरी जी ने नशा मुक्त संस्कार युक्त उत्तराखंड पर प्रकाश डाला तथा नशा मुक्त जीवन जीने के लिए कहा | आज के कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि सामजसेवी श्री दीपक कुकरेती (अनामिका वेडिंग पॉइन्ट) रहे | श्री कुकरेती जी ने नशे को नाश का कारण बताया तथा नशा मुक्त जीवन जीने का सन्देश दिया | बौद्धिक सत्र के आकर्षण का केन्द्र नन्ही कृष्णा कुकरेती की नशा मुक्ति पर स्वरचित कविता रही उन्होंने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से नशा मुक्ति का सन्देश दिया |आज के मुख्य तथा विशिष्ट अतिथियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की मुख्य कार्येक्रम अधिकारी डॉ. गीता रावत शाह द्वारा पौधा देकर सम्मानित किया गया | बौद्धिक सत्र का संचालन डॉ. अनुराग शर्मा द्वारा किया गया |बौद्धिक सत्र के पश्चात अंतिम सत्र में स्वयं सेवियों के लिए बैडमिंटन एवं कैरम बोर्ड की खेल गतिविधियां आयोजित की गयी | रात्रि भोजन के पूर्व सर्व धर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया | शिविर के पंचम दिवस में श्री प्रकाश चंद कोठरी जी , श्री दीपक कुकरेती जी, प्रो. विजय कुमार अग्रवाल, डॉ. वी.सी. शाह, डॉ. गीता रावत शाह, डॉ. अनुराग शर्मा, श्री सुमन नेगी, कृष्णा कुकरेती तथा महाविद्यालय के सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे!

Related articles

हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

कोटद्वार। डॉ. पी. डी. बी. हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम सभागार...

*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, धर्म प्रेम और मानवता का पर्व:आलेख और संकलन ख्यातिप्राप्त शिक्षक राजीव थपलियाल*

श्री कृष्ण जन्माष्टमी : धर्म, प्रेम और मानवता का महापर्व "यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥"— श्रीमद्भगवद्गीता जब-जब...

कोटद्वार पीजी कॉलेज में ‘स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

डॉ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वारउद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटद्वार में उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

आज प्रदेश कांग्रेस सचिव बलबीर सिंह रावत के कैम्प कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं...