*डॉ० पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ आयोजन*

Date:

Share post:

डॉ पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्षा श्रीमती रितु खंडूरी भूषण ने अपने उद्बोधन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि उनके विचार सभी के लिए प्रेरणा का काम करते हैं डॉक्टर अंबेडकर ने समाज के वंचित और शोषित व्यक्तियों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया कहा कि आज के समय में डॉ अंबेडकर
के विचारों की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है समाज में समानता भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए उनके सिद्धांतों को अपनाना जरूरी है युवाओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राज्य मंत्री डॉ पंडित राजेंद्र अण्थवाल ने अपने उद्बोधन में कहां की समाज में दबे कुचले लोगों को ऊंचा उठाना ही अंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी समाज के गरीब तबके वंचितों को मुख्य धारा में लाना हम सब का कर्तव्य होना चाहिए आज उनके विचारों को अपनाने की जरूरत है कार्यक्रम में दूसरे विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष राज्य मंत्री श्रीमान मुकेश कुमार ने अंबेडकर बाद को समझना बहुत जरूरी है समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा में लाना ही अंबेडकर बाद है अंबेडकर किसी जाति विशेष के नहीं सभी वर्गों के थे उन्होंने कहा कि हरिद्वार में अंबेडकर जी का स्मारक बनाया जा रहा है कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सतपुली डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार ने कहा कि बाबा साहब को भारत रत्न देने में 34 वर्ष का लंबा समय लग गया भारतीय संविधान में आदर्श वाक्य सत्यमेव जयते अंबेडकर जी की देन है उन्होंने दलित शब्द दिया एक कर एक देश सहकारिता जैसे अनेक कार्यक्रम जो आज चल रहे हैं हुए अंबेडकर के विचार थे कार्यक्रम में प्रोफेसर विक्रम साहनी मातृत्व अवकाश महिला पुरुष के लिए समान वेतन चकबंदी बांध निर्माण को अंबेडकर साहब की दें बताया सेमिनार में प्रोफेसर रमेश चौहान प्रोफेसर आदेश कुमार डॉराकेश पाल डॉ रीटा शर्मा डॉ अर्चना गौतम डॉ जुनीष कुमार ने आपने विचार रखे अंत में सेमिनार क़े सयोजक डॉ जूनीश कुमार महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने सभी का आभार व्यक्त किया महाविद्यालय क़े प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी ने सभी अतिथियो का आभार व्यक्त करते हुये डॉ अम्बेडकर क़े विचारों पर प्रकाश डालते हुये कहा की आधुनिक भारत की दिशा तय करने वाले डॉ अम्बेडकर थे उन्होंने कहा कि हमें अधिकारों को ही नहीं बल्कि कर्तव्य का भी पालन करना चाहिये कार्यक्रम में डॉ रोशनी असवाल डॉ एस क़े गुप्ता कार्यक्रम सयोजक जूनीश कुमार डॉ हीरा सिंह डॉ विनोद सिंह डॉ प्रवीन जोशी डॉ प्रीति रानी डॉ राखी डिमरी डॉ अभिषेक गोयल डॉ कपिल थपलियाल डॉ सुषमा थलेडी डॉ धर्मेंद्र पंवार डॉ चंद्र प्रभा कंडवाल विकास आर्य डाक्टर संत कुमार, मनवऱ लाल भारती अरविन्द दुदपुड़ी सहित महाविद्यालय क़े शोध छात्र छात्राऐ तथा समस्त विभाग क़े प्राध्यापक गण व छात्र छत्राएं सहित एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे महाविद्यालय क़े प्राचार्य प्रोफेसर डीएस नेगी की अध्यक्षता में हुये कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर बीसी शाह ने किया

Related articles

*श्राद्ध का भोजन क्या सच में पितृों को प्राप्त होता है, माता सीता द्वारा दिया गया श्राद्ध भोज तो उन्होंने क्या देखा:संकलन ऋषि कण्डवाल...

सीता माता द्वारा दिया श्राद्ध भोज....भगवान श्रीकृष्ण से पक्षीराज गरुड़ ने पूछा- हे प्रभु ! पृथ्वी पर लोग...

*कोटद्वार: अवैध रूप से चल रहे दो मदरसौं को किया गया सील, लकड़ीपडाव व नजीबाबाद रोड पर संचालित हो रहे थे मदरसे*

जिलाधिकारी के निर्देशन में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर प्रशासन का छापा, मदरसे सील सूचना/कोटद्वार/22 सितंबर, 2026:मुख्यमंत्री पुष्कर...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार का छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित इस तिथि को होगा मतदान

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्रसंघ चुनाव 2o26 - 27 का कार्यक्रम जारी करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य...

पोखटा ग्राम सभा में सिंचाई संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण, वरिष्ठ नागरिकों व बूथ पदाधिकारियों का सम्मान

द्वारीखाल। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक की किंनशुर न्याय पंचायत अंतर्गत पोखटा ग्राम सभा में विभिन्न कार्यक्रमों...