उत्तराखण्ड सरकार ने मैसर्स कल्याण शिवालिक इंफ्रा के कतरे पर गुमखाल से सतपुली मल्ली के निकट एनएच-534 पर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में हुई कार्यवाही

Date:

Share post:

गुमखाल से सतपुली मल्ली के निकट एनएच-534 पर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में हुई कार्यवाही

उत्तराखंड सरकार ने एनएच 119 (नया एनएच-534) के किमी 175.00 से किमी 196.00 (गुमखाल से सतपुली) तक पक्की सड़क के साथ दो लेन का पुनर्वास और उन्नयन और सुदृढ़ीकरण का कार्य करवाने वाली मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा (जेवी) के पोकलैंड चालक द्वारा मलबा हटाने और सड़क खोलने को लेकर हुए विवाद के बाद डांडामंडी, दुगड्डा निवासी युवक की हत्या का संज्ञान लेते हुए उक्त कंपनी का अनुबंध तत्काल निलंबित करने के एनएच अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री ने एनएच 119 (नया एनएच-534) के किमी 175.00 से किमी 196.00 (गुमखाल से सतपुली) तक पक्की सड़क के साथ दो लेन का पुनर्वास और उन्नयन और सुदृढ़ीकरण का कार्य करवाने वाली मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा (जेवी) के पोकलैंड चालक द्वारा मलबा हटाने और सड़क खोलने को लेकर हुए विवाद के बाद डांडामंडी, दुगड्डा निवासी युवक सुमन देवरानी की हत्या का संज्ञान लेते हुए उक्त कंपनी का अनुबंध तत्काल निलंबित करने और दोषी पोकलैंड चालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

ज्ञात हो कि 7 जून 2025 की रात्रि में पहाड़ कटान के पाश्चात मार्ग को खोले जाने के सम्बन्ध में मेसर्स कल्याण-शिवालिक इंफ्रा (जेवी) के पोकलेन चालक और आवागमन करने वाले यात्रियों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई जिसके पश्चात पोकलेन वाहन चालक द्वारा 01 यात्री को पोकलेन मशीन द्वारा क्षति पहुंचाई गई जिसके पश्चात उसकी मृत्यु हो गयी। उक्त प्रकरण का लोक निर्माण मंत्री ने विस्तृत संज्ञान लेते हुए कहा कि कार्यदायी कंपनी को अपने कर्मचारियों द्वारा या उनके बीच किसी भी गैरकानूनी, उपद्रवी या अव्यवस्थित आचरण को रोकने के लिए तथा कार्य स्थल के आसपास के क्षेत्र में शांति और लोगों तथा संपत्ति की सुरक्षा बनाए रखने के लिए हर समय सभी उचित सावधानियां बरतनी चाहिए थीं लेकिन वह ऐसा करने में असफल रही है। इतना ही नहीं कंपनी द्वारा कई स्थानों पर कार्यस्थल से पहाड़ कटान के पश्चात मलबा पूर्ण रूप से नहीं हटाया गया है जिससे आने जाने वाले यात्रियों को पूर्ण रूप से सुरक्षित यातायात उपलब्ध नहीं कराया गया।

एनएच अधिकारियों ने लोनिवि मंत्री सतपाल के सख्त रुख और उसके निर्देशों का पालन करते हुए तत्काल प्रभाव से कंपनी के अनुबन्ध के निलंबन की संस्तुति कर दी है।

Related articles

भारत विकास परिषद के तत्वाधान में गुरु-वन्दन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन

भारत विकास परिषद कण्वनगरी कोटद्वार शाखा के तत्वावधान में राजकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय ग्रास्टन गंज कोटद्वार मे गुरु-वन्दन...

*टप टप प्वडिनी बूंद: कविता लेखक चित्रमणी पोखरियाल*

टप,टप प्वडनी बूंद।मेरि आंख्यों बटी।छट,छट,छुट्टि र्वट्टि मेर हाथु बटी।जलम से करम तक,रैनी ई दिन,कैमु जांण,क्या खाणं,कख राणं मिन।२-...

*नेटवर्किंग साइट्स में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी जल्द.. बलूनी*

नेटवर्किंग साइट्स में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी जल्द.. बलूनी गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में...

*छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 : नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी*

छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 : नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कोटद्वार, 26...