पोखटा ग्राम सभा में सिंचाई संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण, वरिष्ठ नागरिकों व बूथ पदाधिकारियों का सम्मान

Date:

Share post:

द्वारीखाल। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के द्वारीखाल ब्लॉक की किंनशुर न्याय पंचायत अंतर्गत पोखटा ग्राम सभा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की सिंचाई विभाग से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही निराकरण करवाया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की और आपसी संवाद के साथ क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता रवीन्द्र रावत ने की। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ सहभोज का आयोजन भी किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों ने सिंचाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान की पहल का स्वागत किया तथा क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा जताई।

Related articles

सिंचाई राज्यमंत्री से मिले सिंचाई विभाग के वेलदार, मानदेय बढोत्तरी सहित अन्य मांगो को लेकर सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल को सौंपा ज्ञापन

सिंचाई राज्यमंत्री से मिले सिंचाई विभाग के वेलदार मानदेय बढोत्तरी सहित अन्य मांगो को लेकर सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि...

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति..

तैड़िया गांव की बैठक में विस्थापन प्रक्रिया के लिए दी गई सर्वसहमति.. कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ टाइगर रिजर्व...

*आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*...

युवा मोर्चा अध्यक्ष और छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी...

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...