जनरल बी सी खण्डूरी ईमानदारी के प्रतीक पुरुष स्मृति शेष

Date:

Share post:

देवभूमि उत्तराखण्ड की राजनीति, सैन्य परंपरा एवं सार्वजनिक जीवन की सादगीपूर्ण मर्यादाओं के प्रतीक वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी.सी. खण्डूरी जनरल बी.सी. खण्डूरी के निधन पर प्रदेशभर में शोक की लहर व्याप्त है।

जनरल बी.सी. खण्डूरी के निधन पर सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने व्यक्त किया गहरा शोक

उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने जनरल खण्डूरी के निधन पर गहन दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि जनरल बी.सी. खण्डूरी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि ईमानदारी, राष्ट्रसेवा एवं अनुशासित सार्वजनिक जीवन के जीवंत प्रतीक पुरुष थे। उनका सम्पूर्ण जीवन पारदर्शिता, नैतिक मूल्यों एवं जनसेवा के उच्च आदर्शों को समर्पित रहा।

ऋषि कण्डवाल ने कहा कि जनरल खण्डूरी ने उत्तराखण्ड के विकास, सड़क एवं आधारभूत संरचनाओं के विस्तार तथा सुशासन की स्थापना हेतु जो कार्य किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने राजनीति में शुचिता एवं प्रशासनिक पारदर्शिता का जो मानक स्थापित किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि जनरल खण्डूरी का व्यक्तित्व दृढ़ इच्छाशक्ति, सरलता एवं राष्ट्रभक्ति का अनुपम संगम था। सैन्य जीवन से लेकर मुख्यमंत्री पद तक उन्होंने सदैव कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी को सर्वोपरि रखा। उनका निधन उत्तराखण्ड ही नहीं, सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

Related articles

*दुगड्डा विकासखण्ड में सिंचाई योजनाओं की प्रगति एवं भावी कार्ययोजना को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने सिंचाई विभाग...

दुगड्डा विकासखण्ड में सिंचाई योजनाओं की प्रगति एवं भावी कार्ययोजना को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न पौड़ी जनपद के...

*वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में सौभाग्यवती महिलाओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत , क्या है व्रत का महात्म्य* *आलेख तथा संकलन ऋषि...

वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में सौभाग्यवती महिलाओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत है।यह व्रत ज्येष्ठ मास...

*विद्यालयों की पहचान शिक्षा और गुणवत्ता से हो: छात्र–छात्राओं के धार्मिक प्रतीकों पर छिड़ी बहस* आदर्श वाक्य शिक्षार्थ आइये सेवार्थ जाइए* की भावना के...

विद्यालयों की पहचान शिक्षा और गुणवत्ता से हो: छात्र–छात्राओं के धार्मिक प्रतीकों पर छिड़ी बहस देशभर में विद्यालयों में...