उत्तराखंड के जननायक, राजनीतिक चेतना के धनी, – मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना* *आलेख महेन्द्र पाल सिंह रावत (लेखक महान भारतीय सेना से (से. नि., पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं) *

Date:

Share post:

*उत्तराखंड के जननायक, राजनीतिक चेतना के धनी, – मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना* *आलेख महेन्द्र पाल सिंह रावत (लेखक महान भारतीय सेना से (से. नि., पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं) *

आज मित्र के कार्य से देहरादून जाना हुआ। कार्य पूर्ण करने के बाद मन में एक ही विचार आया – क्यों न *उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय सेना के नायक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी जी* से अस्पताल में भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना जाए?  पर संयोगवश *जनरल साब अभी सघन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती* हैं, इसलिए व्यक्तिगत भेंट संभव नहीं हो सकी। फिर भी अस्पताल तक पहुंचकर उनका हाल जानना और उनके लिए प्रार्थना करना ही हमारे लिए गर्व और कर्तव्य का विषय रहा। खंडूरी जी उत्तराखंड की राजनीति में समर्पण, अनुशासन और ईमानदारी का पर्याय रहे है इसी लिए उत्तराखंड के जन नायक है 🇮🇳मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी जी का जीवन उत्तराखंड के युवाओं और जनसेवकों के लिए एक खुली पाठशाला रही है। पहले भारतीय सेना में राष्ट्र सेवा,  

एक कर्मठ सैनिक के रूप में उन्होंने देश की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा उनकी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा रहे। सेवानिवृत्ति उपरांत केंद्र सरकार में विकास पुरुष
भारतीय सेना से सेवा-निवृत्ति के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आपके कार्यकाल में स्वर्णिम चतुर्भुज (Golden Quadrilateral) भारत की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना है, परिवहन और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में कई दूरगामी फैसले लिए गए। तदउपरांत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में स्वच्छ प्रशासन का मॉडल में लागू किया आपने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। “ खंडूरी मॉडल ” आज भी स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन का पर्याय बन चुका है। उन्होंने सरकारी कामकाज में समयबद्धता और जवाबदेही को अनिवार्य किया। यही कारण है कि उन्हें “जन नायक” और “ईमानदार मुख्यमंत्री” के नाम से जाना जाता है
अभी जनरल साब स्वास्थ्य कारणों से सघन चिकित्सा यूनिट में भर्ती हैं । इस अवसर पर हम अनसूया प्रसाद सेमवाल जी और ठाकुर सिंह जी के साथ अस्पताल पहुंचे थे। भेंट न हो पाने का मलाल जरूर है, ईश्वर से प्रार्थना है आप जल्द आरोग्य लाभ प्राप्त करें और अपने अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन से पुनः समाज और उत्तराखंड को लाभान्वित करें। आप एक युग के प्रतीक है मेजर जनरल खंडूरी जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की ईमानदार राजनीति और सैनिक परंपरा का प्रतीक हैं आपका जीवन हमें ये सिखाता है कि पद चाहे सेना का हो या शासन का, अगर नीयत साफ हो तो जनता का विश्वास और सम्मान हमेशा मिलता है। आज उत्तराखंड को ऐसे ही नेताओं की जरूरत है – जो सत्ता में रहकर भी सेवा को प्राथमिकता दें।
पुनः हम सब मिलकर ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हैं।

महेंद्र पाल सिंह रावत
अध्यक्ष,
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति, कोटद्वार

Related articles

हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

कोटद्वार। डॉ. पी. डी. बी. हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम सभागार...

*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, धर्म प्रेम और मानवता का पर्व:आलेख और संकलन ख्यातिप्राप्त शिक्षक राजीव थपलियाल*

श्री कृष्ण जन्माष्टमी : धर्म, प्रेम और मानवता का महापर्व "यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥"— श्रीमद्भगवद्गीता जब-जब...

कोटद्वार पीजी कॉलेज में ‘स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

डॉ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वारउद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटद्वार में उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

आज प्रदेश कांग्रेस सचिव बलबीर सिंह रावत के कैम्प कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं...