राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटद्वार में उदीयमान हॉकी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

Date:

Share post:

आज प्रदेश कांग्रेस सचिव बलबीर सिंह रावत के कैम्प कार्यालय मालवीय उद्यान कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं देश के महान हाकी खिलाड़ी, ओलंपियन, हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121 वीं जयंती पर खेल प्रेमियों, पूर्व खिलाड़ियों, एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के.यस.रावत के परिजनों उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सृद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रथम पीड़ी उत्तराधिकारी बलबीर सिंह रावत एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजय नेगी के सौजन्य से हाल ही में “स्कूल्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया” SGFI द्वारा इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित under -14 बालिका वर्ग में कोटद्वार निवासी उदीयमान हाकी खिलाड़ी कु.प्राची (GGIC घमंडपुर), कु. कल्पना (इ.का.मोटाढांक) और कु. विजय लक्ष्मी (GGIC कोटद्वार) एवं under -14 बालक वर्ग टीकम गढ़ (मध्यप्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में यशवर्धन (GHS शिवराजपुर) को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साथ ही कोटद्वार में अपने खेल विशेष के प्रशिक्षक हाकी के लिए तेजेंद्र सिंह रावत एवं एथलेटिक एकेडमी के प्रशिक्षक अशफाक अली को भी होनहार खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज ही के दिन 29 अगस्त 1905 को जन्मे महान हाकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने हाकी में 03 ओलम्पिक में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 400 से अधिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाने साथ ही महान उपलब्धियों पर सरकार ने उन्हें खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य एवार्ड से सम्मानित किया गया था।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा, रंजना रावत पूर्व मेयर प्रत्याशी, बलवीर सिंह रावत, राजे सिंह आर्य जिलाध्यक्ष कांग्रेस SC प्रकोष्ठ, विजय नेगी, प्रेम सिंह पयाल, वीरेंद्र सिंह रावत महामंत्री बैंक कर्म. यूनी, दलीप सिंह रावत, गोकुल सिंह नेगी, शीला भारती, ज्योति, बबीता, सुषमा रावत, महाबीर सिंह नेगी, संदीप सिंह रावत, जावेद, भीमेंद्र पंवार, चंद्रमोहन सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह नेगी आदि सम्मिलित थे।

Related articles

कोटद्वार पीजी कॉलेज में ‘स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

डॉ. पी. द. ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वारउद्यमिता के अंतर्गत स्टार्टअप-चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता...

हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में पुस्तक मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई पुस्तकों में विशेष रुचि

कोटद्वार। विकास नगर गाड़ीघाट स्थित ख्यातिप्राप्त विद्यालय हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में विद्या बुक फेयर, देहरादून की ओर से...

“रक्षाबंधन पर्व पर हार्दिक अभिनंदन” आलेख – राजीव थपलियाल

"बहन का प्रेम किसी प्रार्थना से कम नहीं होता, और भाई का साथ किसी वरदान से कम नहीं।" रक्षाबंधन... यह...