हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में पुस्तक मेले का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई पुस्तकों में विशेष रुचि

Date:

Share post:

कोटद्वार। विकास नगर गाड़ीघाट स्थित ख्यातिप्राप्त विद्यालय हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में विद्या बुक फेयर, देहरादून की ओर से पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों की पुस्तकों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया और अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकों का चयन किया।

पुस्तक मेले में विज्ञान, गणित, साहित्य, महापुरुषों की जीवनियां, संस्कृति तथा अंग्रेजी साहित्य सहित विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। छात्र-छात्राओं ने इन पुस्तकों में विशेष रुचि दिखाई और ज्ञानवर्धक साहित्य का अवलोकन किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका प्रतिभा असवाल ने कहा कि पुस्तकें जीवन का दर्पण होती हैं। पुस्तकें छात्र-छात्राओं को देश, समाज, भूगोल और इतिहास के साथ-साथ समसामयिक घटनाओं से भी अवगत कराती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने और अपने ज्ञान का विस्तार करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह रावत ने कहा कि पुस्तकों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता के साथ-साथ सृजनात्मकता और कल्पनाशीलता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम हैं।

पुस्तक मेले के आयोजन से छात्र-छात्राओं में पठन-पाठन के प्रति उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन और बौद्धिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Related articles

“रक्षाबंधन पर्व पर हार्दिक अभिनंदन” आलेख – राजीव थपलियाल

"बहन का प्रेम किसी प्रार्थना से कम नहीं होता, और भाई का साथ किसी वरदान से कम नहीं।" रक्षाबंधन... यह...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में नेत्रदान एवं अंगदान पखवाड़ा के अन्तर्गत जागरूकता अभियान का शुभारंभ

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में नेत्रदान एवं अंगदान पखवाड़ा के अन्तर्गत जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया...

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने दी शुभकामनाएं

यमकेश्वर/उत्तराखंड, 28 अगस्त। उत्तराखंड सरकार में माननीय सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल ने समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं यमकेश्वर...