कोटद्वार:विद्यार्थियों को स्वरोजगार सॉफ्ट स्किल्स की जानकारी दी गई”

Date:

Share post:

*विद्यार्थियों को स्वरोजगार सॉफ्ट स्किल्स की जानकारी दी गई

आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 ( शुक्रवार) को डॉ पीतांबर दत्त बरथवाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एक दिवसीय कार्यशाला(समीक्षा बैठक) का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला मे वाधवानी फाऊंडेशन एवं क्षेत्रीय कार्यालय उच्च शिक्षा देहरादून से संयुक्त विशेषज्ञों की टीम ने महाविद्यालय में नेशनल फिनिशिंग स्कूल:एम्पलॉयबिलिटी स्किल कोर्सेज एवं करियर में इस कोर्स की उपयोगिता पर छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित होकर संवाद किया।
महाविद्यालय के नोडल डॉ सुरेश कुमार ने विशेषज्ञों का महाविद्यालय की ओर से स्वागत किया। उन्होंने रोजगार योग्यता कौशल और इसके कोर्सेज को समय की आवश्यकता बताया। वाधवानी स्किल प्रोग्राम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार डोबरियाल ने छात्रों को वाधवानी स्किल प्रोग्राम की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया।
वाधवानी फाऊंडेशन के कोलकाता से आये विशेषज्ञ प्रसेनजीत बनर्जी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया गया। उन्होंने वाधवानी फाऊंडेशन की तरफ से चलाए जा रहे छात्र हित के कार्यक्रमों विशेषतः एनएफसी: एम्पलाईेबिलिटी स्किल्स प्रोग्राम पर जोर दिया। इसके अंतर्गत उन्होंने प्लेसमेंट प्रेप फीचर की उपयोगिता को भी छात्रों के साथ साझा किया।
विशेषज्ञ ने छात्रों की उपस्थिति और सीखने के उत्साह की सराहना की है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीएस नेगी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार व वाधवानी फाउंडेशन की ओर से चलाया जा रहा प्रयास अत्यंत उपयोगी व लाभप्रद है। छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि वे शैक्षणिक ज्ञान तक ही सीमित ना रहे बल्कि तकनीकी व रोजगार पर कौशल को भी विकसित करें। कार्यशाला में महाविद्यालय की वाधवानी फाऊंडेशन से प्रशिक्षित फैकल्टी सदस्य डॉ ऐश्वर्या राणा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी प्रेरणादायक व सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर तृप्ति दीक्षित द्वारा कौशल विकास की महत्ता को बताते हुए समस्त छात्र-छात्राओं व उपस्थित टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में कौशल विकास समिति के अन्य सदस्य डॉ जितेंद्र दिवाकर व डॉक्टर हिमांशु उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और साथ ही यह कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी व प्रेरणादायक सिद्ध हुआ जिससे उन्हें अपने कैरियर निर्माण प्लेसमेंट व इंटरव्यू कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।

Related articles

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...

संघर्ष, सेवा और समर्पण का पर्याय: ऋषि कण्डवाल

राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की साधना...

विश्व प्रसिद्ध बूढ़ाकेदार पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

बूढ़ाकेदार/टिहरी। उत्तराखंड के सिंचाई राज्य मंत्री ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि,...

*देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा,सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की रही गरिमामयी उपस्थिति*

देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा देवप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के कीर्तिनगर ग्रामीण...