रिखणीखाल:जोपुर रौला की डाट पुलिया ढही.,बिरोबाड़ी का सम्पर्क कटा

Date:

Share post:

जोपुर रौला की डाट पुलिया ढही.,बिरोबाड़ी का सम्पर्क कटा

रिखणीखाल प्रखण्ड की ग्राम पंचायत काण्डा के तोक ग्राम बिरोबाड़ी में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय दियोड़ से मात्र दस मीटर की दूरी पर स्थित डाट पुलिया अचानक शाम को ढहने से आवाजाही बाधित हो गई है। सायंकाल को बच्चे क्रिकेट खेलकर जब वापस आ रहे थे तो कुछ बच्चों के पार जाने पर ही पुलिया हल्के झटके से एकतरफ को पिल्लर की दीवार से छिटककर ढह गई। प्रत्यक्षदर्शियों आशीष सोनू, धनपाल,दीपक ने बताया कि पुलिया की अचानक धड़ाम आवाज से वह कुछ देर स्तब्ध रह गए । गौरतलब है कि पुलिया दस वर्ष पहले बनी थी उसका स्पान व रौले की गहराई ज्यादा होने से दीवार किनारों से खोखली होती रही। उक्त मार्ग पर जवाड़ियूंरौल -दियोड़,भैंस्यारौ बिरोबाड़ी,बसुसेरा से लगभग बाईस स्कूली बच्चे पढ़ने जाते हैं तथा यह पैदल रास्ता दियोड़,जुई पापड़ी सेरा, नौदानूं कर्तिया का सम्पर्क मार्ग है। राहगीरों व स्कूली बच्चों को गहरे रौले में उतरकर उस पार जाने पर खासा परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम पंचायत प्रधान बिनीता ध्यानी का कहना है कि जल्द ही ग्राम पंचायत निधि या किसी भी मद से निर्मित किया जायेगा जिसपर अनुमानित लागत लगभग तीन लाख रुपए तक व्यय हो सकता है।इस हेतु क्षेत्र पंचायत प्रमुख रेनू रावत से भी सहयोग लिया जाएगा।

Related articles

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...