मेहनत रंग लाई: आरपी पब्लिक स्कूल का शानदार रिजल्ट, टॉपर्स का हुआ सम्मान

Date:

Share post:

आज दिनांक 17.4.2026 को आरपी पब्लिक स्कूल द्वारा सीबीएसई कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम के पश्चात विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया सीबीएसई द्वारा कक्षा 10 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया.

जिसमें आरपी पब्लिक स्कूल न्यू कोटद्वार तेलीपारा का रिजल्ट 100% रहा विद्यालय के कुल 30 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया विद्यालय के तन्मय अग्रवाल ने 98% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया जबकि विद्यालय की छात्रा श्रेयांशी कॉर्नवाल द्वारा 97% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया साथ ही विद्यालय के छात्र अभय धामा 96.8 % प्राची विश्नोई 95.0 के साथ तृतीया और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया विद्यालय के छात्र सिद्धार्थ बडोला एवं तनिष्का भारद्वाज द्वारा 94.8% अंक लाकर विद्यालय में संयुक्त रूप से पांचवा स्थान प्राप्त किया.

विद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह जी द्वारा विद्यालय के सभी छात्र छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी गई एवं भविष्य में भी छात्रों द्वारा इसी प्रकार का श्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

Related articles

सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने रिखणीखाल विकास खण्ड में सिंचाई योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

रिखणीखाल। उत्तराखण्ड सरकार की सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ऋषि कण्डवाल ने शनिवार...

*कोटद्वार:8वें वेतन आयोग को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की मांगें भेजीं – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने किया आग्रह*

् 8वें वेतन आयोग को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की मांगें भेजीं – पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने...

काण्डानाल में सिंचाई योजनाओं की समीक्षा, हर खेत तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: ऋषि कण्डवाल

रिखणीखाल। रिखणीखाल विकास खण्ड के काण्डानाल में सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल ने जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता की गरिमामयी...

*माता बगलामुखी, माहतम्य और उत्पत्ति की सुंदर कथा*आलेख संकलन ऋषि कण्डवाल,*लेखक उत्तराखण्ड सरकार में सिंचाई राज्य मंत्री हैं*

माता बगलामुखी की कथा अत्यंत शक्तिशाली और रोचक है। उन्हें दस महाविद्याओं में से आठवीं महाविद्या माना जाता...