*सतपुली गुुुमखाल मोटर मार्ग :राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर रात्रिकालीन यातायात प्रतिबंध, इस तय समय पर इस वैकल्पिक मार्ग से करें यात्रा*

Date:

Share post:

*राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर रात्रिकालीन यातायात प्रतिबंध, इस तय समय पर इस वैकल्पिक मार्ग से करें यात्रा

राष्ट्रीय राजमार्ग-534 (पूर्व एनएच-119) पर गुमखाल से सतपुली के मध्य किमी 175 से 196 तक चल रहे मार्ग सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

उपजिलाधिकारी रेखा आर्य ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से 02 फरवरी से 05 फरवरी, 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 09 बजे से प्रातः 06 बजे तक उक्त मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। दिन के समय यातायात परिस्थितियों के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा।
यात्रियों की सुविधा हेतु वैकल्पिक मार्ग के रूप में सतपुली–काण्डाखाल–सिसल्डी–डेरियाखाल मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गयी है। निर्माण स्थल पर आवश्यक सुरक्षा संकेतक, बैरिकेडिंग एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा आपातकालीन सेवाओं का संचालन सुचारु रहेगा।

उन्होंने आम जनमानस से अपील की है कि वे अस्थायी असुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह व्यवस्था भविष्य में सुरक्षित एवं सुगम सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है।

Related articles

*देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल*

देवप्रयाग-मलेथा में सिंचाई कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर दिया जोर: ऋषि कण्डवाल देवप्रयाग/मलेथा। सिंचाई सलाहकार उपाध्यक्ष...

संघर्ष, सेवा और समर्पण का पर्याय: ऋषि कण्डवाल

राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं होती, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की साधना...

विश्व प्रसिद्ध बूढ़ाकेदार पहुंचे सिंचाई राज्यमंत्री ऋषि कण्डवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

बूढ़ाकेदार/टिहरी। उत्तराखंड के सिंचाई राज्य मंत्री ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि,...

*देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा,सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की रही गरिमामयी उपस्थिति*

देवप्रयाग: कीर्तिनगर ग्रामीण मंडल की योजना बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा देवप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी के कीर्तिनगर ग्रामीण...