सीवर कार्य के बाद बदहाल सड़क, तेलीपाड़ा में स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें

Date:

Share post:

नजीबाबाद रोड से तेलीपाड़ा को जाने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार बनी हुई है। सीवर लाइन निर्माण के बाद सड़क की मरम्मत न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब चार महीने पहले यहां सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। लंबे समय तक चले कार्य के बाद जिम्मेदार कार्यदायी संस्था ने सिर्फ मिट्टी से भरान कर सड़क को छोड़ दिया, लेकिन पक्की मरम्मत नहीं की गई।

बरसात होते ही सड़क पर कीचड़ भर जाता है, जिससे फिसलन बढ़ जाती है। हालात ऐसे हैं कि स्कूल जाने वाले बच्चे और राहगीर आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं और घायल हो रहे हैं। घरों के सामने सड़क गड्ढों और कीचड़ से भरी होने के कारण स्थानीय निवासियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अभिभावकों का कहना है कि यह मार्ग बेहद व्यस्त है, लेकिन खराब सड़क के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में गहरी चिंता है।

स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर इसे सुरक्षित बनाया जाए, ताकि स्कूल के बच्चों और आम जनता को राहत मिल सके।

अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब तक इस समस्या पर ध्यान देता है और लोगों को इस बदहाल सड़क से निजात मिल पाती है या नहीं।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...